Monday, 2 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Udta Teer Box Office Collection Day 10: रविवार को ‘उड़ता तीर’ ने की छप्परफाड़ कमाई, वर्ल्डवाइड हुआ इतना कलेक्शन

Udta Teer Box Office Collection Day 10: आयुष्मान खुराना की स्पाई कॉमेडी फिल्म 'उड़ता तीर' ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कुल कितनी कमाई की है.

Udta Teer Box Office Collection Day 1

Udta Teer Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना की हाल ही में रिलीज हुई स्पाई कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज पूरे 10 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को बहुत ही शानदार कमाई की है. फिल्म का वीकेंड कलेक्शन देखकर यह साफ हो गया है कि ‘उड़ता तीर’ ने लोगों की साप्ताहिक छुट्टी का पूरा-पूरा फायदा उठाया है. इस कमाई के साथ फिल्म 50 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच गई है. चलिए जानते हैं कि आयुष्मान खुराना की फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल कितनी कमाई की है.

‘उड़ता तीर’ ने की छप्परफाड़ कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसमें 9वें दिन की कमाई के मुकाबले 8.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 42.10 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म की कमाई देखकर अब ऐसा लग रहा है कि जल्द ही यह फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. हालांकि, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 50.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

10वें दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी

फिल्म ‘उड़ता तीर’ की थिएटर ऑक्यूपेंसी में 10वें दिन भी इजाफा देखने को मिला है. रविवार को पूरे भारत में फिल्म के 5,114 शो चलाए गए. इसकी कुल थिएटर ऑक्यूपेंसी 18.0 प्रतिशत रही. रिपोर्ट के अनुसार, 10वें दिन सुबह के शो में 9.85 प्रतिशत, दोपहर के शो में 28.23 प्रतिशत, शाम के शो में 35.15 प्रतिशत और रात के शो में 26.62 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ वर्ल्डवाइड लेवल पर भी काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है. Sacnilk.com के मुताबिक, इस फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 61.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. अब यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब की तरफ आगे बढ़ रही है.

First published on: Nov 02, 2026 07:34 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो