Tuesday, 1 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Toxic Box Office Collection Day 7: मंगलवार को यश की ‘टॉक्सिक’ ने की चौंका देने वाली कमाई, जानें फिल्म का टोटल कलेक्शन

Toxic Box Office Collection Day 7: सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का कलेक्शन लगातार गिरता जा रहा है. जानें मंगलवार को फिल्म ने कितनी कमाई की.

Toxic Box Office Collection Day 7
Toxic Box Office Collection Day 7

Toxic Box Office Collection Day 7: 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर 7 दिन पूरे कर लिए हैं. रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. वहीं इसके बाद फिल्म की कमाई में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है. हालात ये है कि रिलीज के छठे दिन 10 करोड़ भी नहीं कमा पाई. आइए फिल्म के 7 दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

वीकेंड के बाद ‘टॉक्सिक’ का हुआ बुरा हाल

रिलीज के पहले दिन ‘टॉक्सिक’ ने धुआंधार शुरुआत की और 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया. Sacnilk के मुताबिक, पहले दिन टॉक्सिक ने 101.110 करोड़ कमाए. इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 37.65 करोड़ और तीसरे दिन 27.20 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं चौथे दिन फिल्म ने 25.15 करोड़ और पांचवें दिन 23.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. छठे दिन यानी पहले मंडे को फिल्म का बुरा हाल हुआ और इसकी कमाई 7.65 करोड़ रही.

---विज्ञापन---

7वें दिन की कमाई

अब बात करें सातवें दिन यानी मंगलवार की तो अब तक, ‘टॉक्सिक’ ने ₹3.83 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे फिल्म का भारत में टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹269.52 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹225.58 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो, ‘टॉक्सिक’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. इसकी कहानी गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इसमें यश के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत लीड रोल में शामिल हैं. 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म अपने इंटीमेट सीन की वजह से चर्चा में रही. यश ने इस फिल्म के जरिए बॉक्स ऑफिस पर चार सालों के बाद कमबैक किया है. इससे पहले वो ‘केजीएफ चैप्टर 2’ में नजर आए थे. ये उनकी पहली फिल्म थी, जिसने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ कमाए थे. टॉक्सिक ने 100 करोड़ की ओपनिंग दी है. हालांकि अब इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: Sep 01, 2026 07:07 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola