रैपर बादशाह और उनकी पत्नी ईशा रिखी के रिश्ते को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। शादी के महज 5 महीने बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया है। बादशाह और ईशा ने 31 अगस्त की देर रात अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक जॉइंट स्टेटमेंट शेयर कर अलग होने की जानकारी दी। अपने बयान में दोनों ने कहा कि उन्होंने आपसी सहमति और एक-दूसरे के प्रति सम्मान के साथ अलग होने का फैसला लिया है। साथ ही उन्होंने फैंस और लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने और रिश्ते को लेकर किसी भी तरह की अटकलें न लगाने की अपील की है। दोनों ने साफ किया कि इस मामले पर यही उनका एकमात्र बयान होगा। बता दें कि बादशाह और ईशा रिखी ने 26 मार्च 2026 को बेहद प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। हालांकि, तलाक की घोषणा से पहले जुलाई में ईशा की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने दोनों के रिश्ते में अनबन की चर्चाओं को हवा दी थी। बादशाह की यह दूसरी शादी थी। इससे पहले उनकी शादी जैस्मिन मसीह से हुई थी, जिससे उनकी एक बेटी भी है। वहीं ईशा रिखी पंजाबी फिल्मों के साथ बॉलीवुड फिल्म ‘नवाबजादे’ में भी नजर आ चुकी हैं। फिलहाल दोनों ने अलग होने की असली वजह का खुलासा नहीं किया है।
---विज्ञापन---
Badshah-Isha Rikhi का तलाक, 5 महीने में टूटी रैपर की दूसरी शादी, दोनों की राहें क्यों हुई अलग ?
रैपर बादशाह और उनकी पत्नी ईशा रिखी के रिश्ते को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। शादी के महज 5 महीने बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया है। बादशाह और ईशा ने 31 अगस्त की देर रात अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक जॉइंट स्टेटमेंट शेयर कर अलग होने की जानकारी दी।
First published on: Sep 01, 2026 12:52 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola