Tuesday, 1 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Hanuman Ansh Box Office Collection:’हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार जारी, 26वें दिन भी की करोड़ों की कमाई

Hanuman Ansh box office collection day 26: 2 करोड़ से कम बजट में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार कर दिया है. 26वें दिन भी करोड़ों के कलेक्शन के साथ फिल्म की कुल कमाई बजट से 28 गुना ज्यादा हो चुकी है.

hanuman ansh box office collection day 26
hanuman ansh box office collection day 26

Hanuman Ansh box office collection day 26: नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) के जीवन और विचारों पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए इतिहास रच रही है. महज 2 करोड़ रुपये के सीमित बजट में बनी यह फिल्म अब एक ऐतिहासिक ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर बन चुकी है. 26वें दिन भी इस फिल्म ने करोड़ों की तूफानी कमाई दर्ज की है, जिसके चलते इसका कुल भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 57 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. आइए जानते हैं ‘हनुमान अंश’ ने 26वें दिन कितनी कमाई की…

26वें दिन भी ताबड़तोड़ कलेक्शन

विशाल चतुर्वेदी (Vishal Chaturvedi) के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जलवा चौथे हफ्ते में भी बरकरार है. सैकनिल्क के अनुसार, 26वें दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने शाम 7 बजे तक देशभर के 5,524 शो में करीब 4.13 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इस कमाई के साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 49.76 करोड़ रुपये और ग्रॉस कारोबार 57 करोड़ के पार पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

बजट से 28 गुना ज्यादा मुनाफा

फिल्म के बजट की बात करें तो इसे 2 करोड़ रुपये से भी कम लागत में तैयार किया गया है. अपनी लागत के मुकाबले अब तक 28 गुना से ज्यादा का बंपर कारोबार करके ‘हनुमान अंश’ साल 2026 की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट बनकर उभरी है. तीसरे और चौथे हफ्ते में फिल्म के शो और दर्शकों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है.

चौथे वीकेंड में रिकॉर्ड उछाल

शुरुआती दो हफ्तों में सुस्त रहने के बाद फिल्म ने तीसरे हफ्ते से ऐसी रफ्तार पकड़ी कि सब हैरान रह गए. तीसरे हफ्ते में 10.40 करोड़ रुपये बटोरने के बाद चौथे हफ्ते के शुक्रवार को 6.25 करोड़, शनिवार को 9.25 करोड़ और रविवार को अब तक की सबसे ज्यादा 12.75 करोड़ रुपये की दैनिक कमाई दर्ज की गई. वर्किंग डेज़ में भी फिल्म की पकड़ काफी मजबूत बनी हुई है.

---विज्ञापन---

‘भगवान राम’ की खोज की कहानी

फिल्म की कहानी ‘संत परंपरा’ से जुड़ी आस्था, सेवा और निस्वार्थ प्रेम के सफर को दिखाती है. इसमें एक दुखी बालक की कहानी है जो अपनी दिवंगत मां की तलाश में निकलता है और अंततः उसे भगवान राम की प्राप्ति होती है. वैश्विक ख्याति पाने से पहले नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवन के इस आध्यात्मिक सफर ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया है.

फिल्म की स्टारकास्ट और मेकर्स

फिल्म में शोभिनाव सत्या, विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी और गुलशन पांडे ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं. विशाल चतुर्वेदी ने फिल्म के लेखन और निर्देशन के साथ-साथ इसका निर्माण नम्रता जी सिंह, अनुप्रिया नागर और रागिनी सोना के साथ मिलकर किया है. फिल्म का भावुक संगीत साधु तिवारी, सुनील लोधी और धीरेंद्र मुल्कलवार जैसे संगीतकारों ने तैयार किया है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 01, 2026 07:22 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola