Monday, 31 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dipika Kakar का गजब ट्रांसफॉर्मेशन! कितनी बदल गईं Shoaib Ibrahim की पत्नी? एक्ट्रेस की फोटो Viral !

कैंसर ट्रीटमेंट के बीच टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ का नया ट्रांसफॉर्मेशन चर्चा में है। लंबे समय बाद एक्ट्रेस को देखकर फैंस भी हैरान हैं। दीपिका इन दिनों अपनी वेट लॉस जर्नी पर हैं और उन्होंने काफी वजन कम किया है। उनके बदले हुए लुक की झलक पति और एक्टर शोएब इब्राहिम के हालिया व्लॉग में देखने को मिली।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Aug 31, 2026 18:00
Share :
Dipika Kakar

कैंसर ट्रीटमेंट के बीच टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ का नया ट्रांसफॉर्मेशन चर्चा में है। लंबे समय बाद एक्ट्रेस को देखकर फैंस भी हैरान हैं। दीपिका इन दिनों अपनी वेट लॉस जर्नी पर हैं और उन्होंने काफी वजन कम किया है। उनके बदले हुए लुक की झलक पति और एक्टर शोएब इब्राहिम के हालिया व्लॉग में देखने को मिली। व्लॉग में शोएब ने कैमरे के सामने दीपिका का नया अंदाज दिखाते हुए उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि दीपिका उन्हें एक बार फिर 2021-2022 वाली दुबली-पतली दीपिका जैसी लग रही हैं और उनका वजन भी काफी कम हो गया है। पति से तारीफ सुनकर दीपिका खुशी से मुस्कुराती नजर आईं और कैमरे के सामने अपना नया लुक फ्लॉन्ट किया। इस दौरान दीपिका ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू डेनिम में नजर आईं। वेस्टर्न आउटफिट में वह काफी फिट और बदली हुई दिखाई दीं। एक्ट्रेस का ये अंदाज देखकर उनके फैंस भी काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके वेट लॉस को लेकर सवाल कर रहे हैं, वहीं कई फैंस उनकी तारीफ करते हुए शोएब को लगातार मोटिवेट करने के लिए भी सराह रहे हैं। बता दें कि बेटे रुहान की डिलीवरी के बाद दीपिका का वजन बढ़ गया था। इसके बाद जून 2025 में उन्होंने लिवर कैंसर से जूझने की जानकारी साझा की थी और जुलाई में उनकी सर्जरी हुई थी। ट्रीटमेंट के दौरान उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। फिलहाल दीपिका अपनी सेहत पर ध्यान दे रही हैं और उनका बदला हुआ अंदाज फैंस के लिए खुशी की वजह बना हुआ है।

First published on: Aug 31, 2026 06:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola