Monday, 31 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ranveer Singh की हीरोइन ने की अश्लीलता की हदें की पार! इंटरनेट पर डाली न्यूड तस्वीरें! जानिए सच्चाई

अर्जुन रेड्डी फेम एक्ट्रेस शालिनी पांडे इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ आपत्तिजनक तस्वीरों और वीडियोज को लेकर चर्चा में हैं। इन तस्वीरों में कथित तौर पर एक्ट्रेस के चेहरे का इस्तेमाल कर उन्हें आपत्तिजनक अंदाज में दिखाया गया है।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Aug 31, 2026 18:12
Share :
Shalini Pandey

अर्जुन रेड्डी फेम एक्ट्रेस शालिनी पांडे इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ आपत्तिजनक तस्वीरों और वीडियोज को लेकर चर्चा में हैं। इन तस्वीरों में कथित तौर पर एक्ट्रेस के चेहरे का इस्तेमाल कर उन्हें आपत्तिजनक अंदाज में दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस कंटेंट को देखकर कई यूजर्स हैरान रह गए और इसकी सच्चाई को लेकर सवाल उठने लगे। हालांकि, मामला सामने आने के बाद शालिनी पांडे ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इसकी सच्चाई बताई। एक्ट्रेस ने साफ किया कि वायरल हो रही तस्वीरें और वीडियो असली नहीं हैं, बल्कि AI की मदद से तैयार किया गया फेक कंटेंट हैं। उन्होंने AI टेक्नोलॉजी के इस तरह गलत इस्तेमाल पर नाराजगी जाहिर की और इसे बेहद परेशान करने वाला बताया। शालिनी ने खासतौर पर महिलाओं को निशाना बनाने वाले ऐसे फेक कंटेंट को गंभीर समस्या बताया। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर उन्हें ऐसा कोई वीडियो या तस्वीर दिखाई दे, तो उसे डाउनलोड, शेयर या फॉरवर्ड न करें। इसके बजाय एक्ट्रेस ने लोगों से ऐसे कंटेंट को तुरंत रिपोर्ट करने और किसी भी तरह का एंगेजमेंट करने से बचने की अपील की। उनका कहना है कि फेक कंटेंट को शेयर करने से उसकी पहुंच और बढ़ती है। शालिनी के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस भी उनके समर्थन में सामने आए और AI के गलत इस्तेमाल के खिलाफ नाराजगी जताई।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 31, 2026 06:12 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola