Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Raja Shivaji Box Office Day 11: दूसरे सोमवार अचानक गिरी ‘राजा शिवाजी’ की कमाई, 11वें दिन हाल बुरा

Raja Shivaji Box Office Collection Day 11: रितेश देशमुख स्टारर फिल्म 'राजा शिवाजी' को शुरुआती दिनों में अच्छा रिस्पॉन्स मिला. रिलीज के पहले हफ्ते फिल्म ने अच्छी-खासी कमाई की. वहीं अब इसके आंकड़े चौंकाने वाले हैं

---विज्ञापन---

Raja Shivaji Box Office Collection Day 11
Raja Shivaji Box Office Collection Day 11

Raja Shivaji Box Office Collection Day 11: रितेश देशमुख स्टारर फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को देशभर में खूब सराहा गया. फिल्म की कहानी और किरदारों ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया. 1 मई को हिंदी और मराठी भाषा में रिलीज हुई इस फिल्म ने दो वीकेंड पूरे कर लिए हैं. अब इसे सिनेमाघरों में 11 दिन पूरे हो गए हैं. हालांकि, 11वें दिन इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली है. आइए, इसकी कमाई के आंकड़ों पर नजर डालते हैं.

11वें दिन की कमाई

रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी का दूसरे सोमवार की कमाई का आंकड़ा सामने आ गया है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने 11वें दिन अबतक 1.35 करोड़ का बिजनेस किया है, जो 10वें दिन के मुकाबले काफी कम है. 10वें दिन यानी रविवार को फिल्म ने 6.80 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके साथ ही इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसकी नेट कमाई 69.60 करोड़ हो गई है. वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 82.59 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---

मराठी भाषा की पहली पसंद बनी ‘राजा शिवाजी’

राजा शिवाजी हिंदी के साथ मराठी में भाषा में भी रिलीज हुई है. हिंदी के मुकाबले फिल्म को मराठी में पसंद किया जा रहा है. बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के मामले में भी मराठी भाषा में ज्यादा कमाई हो रही है. 11वें दिन हिंदी में फिल्म ने 24 लाख और मराठी में 1.11 करोड़ कमाए हैं.

‘राजा शिवाजी’ की स्टार कास्ट

1 मई को शानदार ओपनिंग करते हुए राजा शिवाजी ने ₹11.35 करोड़ की बंपर कमाई की थी. इसके बाद फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन अब भी इसे बॉक्स ऑफिस पर पसंद किया जा रहा है. इस फिल्म का निर्देशन फिल्म के लीड स्टार रितेश देशमुख ने ही की है. फिल्म में रितेश के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते, जेनेलिया देशमुख, जीतेंद्र जोशी, सिद्धार्थ जाधव, विद्या बालन लीड रोल में हैं.

---विज्ञापन---

सलमान खान का कैमियो

दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म में सलमान खान का खास कैमियो है, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का विषय बना हुआ है. सलमान ने इस मूवी में जीवा माहाले की भूमिका को अदा किया है, जो महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के अंगरक्षक हुआ करते थे. फिल्म का बजट 75 से 100 करोड़ बताया जा रहा है.

---विज्ञापन---
First published on: May 11, 2026 09:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola