Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मर्दों को सिग्नल देती है…’ इस हसीना ने जब रेखा के कैरेक्टर पर उठाई थी उंगली, सरेआम कही थी ये बात

---विज्ञापन---

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में तमाम ऐसे कलाकार हैं, जिनके किस्से कहानियां अक्सर ही वायरल होते रहते हैं. चकाचौंध से भरी ये इंडस्ट्री विवादों से भी अक्सर ही घिरी रहती है. आज हम रेखा से जुड़े एक ऐसे विवाद के बारे में बात करने जा रहे हैं, जब एक एक्ट्रेस ने उनके किरदार पर उंगली उठाई थी और इसको लेकर काफी विवाद हुआ था. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

रेखा-नरगिस विवाद

दरअसल, हम बात कर रहे हैं रेखा और नरगिस से जुड़े एक विवाद के बारे में. जब नरगिस ने रेखा पर एक विवादित कमेंट किया था. इतनी ही नहीं इसमें सुनील दत्त का भी नाम जुड़ा था.

---Advertisement---

नरगिस ने रेखा को लेकर किया था विवाद कमेंट

70 के दशक में एक इंटरव्यू के दौरान नरगिस ने रेखा के किरदार पर उंगली उठाई थी. उन्होंने उस दौरान तमाम ऐसी बातें कहीं थी, जिसके बारे में कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता था. उन्होंने उस इंटरव्यू के दौरान रेखा को लेकर कहा था कि, "मर्दों को रेखा कुछ ऐसे सिग्नल्स देती हैं मानो वो इजी टू अवेलेबल हैं. कई लोग तो रेखा को किसी चुड़ैल से कम नहीं मानते हैं. मैं रेखा की प्रॉब्लम समझ चुकी हूं. क्योंकि मैंने अपने करियर में कई ऐसे लोगों के साथ काम किया है, जिन्हें मेंटली दिक्कतें हैं.

नरगिस ने कहा था कि रेखा मर्दों को सिग्नल देती है

नरगिस यहां ही नहीं रुकी. उन्होंने आगे कहा, " रेखा भी खोई-खोई रहती हैं. उन्हें किसी अच्छे और मजबूत मर्द की जरूरत है. नरगिस के इस कमेंट के बाद राखी गुलजार ने भी रेखा को लेकर विवाद कमेंट किया था. उन्होंने कहा था कि रेखा चलता फिरता ज्वेलरी शॉप हैं.

---Advertisement---

सुनील दत्त संग जुड़ा था रेखा का नाम

एक्ट्रेस के इस बयान के बाद से बवाल खड़ा हो गया था. हालांकि रेखा ने भी इस पूरे विवाद को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया. वहीं, नरगिस ने यह बयान तब दिया था, जब वह इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने की कोशिश कर रही थीं. हालांकि इस बीच रेखा का नाम सुनील दत्त से जुड़ा था. रेखा और सुनील दत्त ने कई फिल्मों में काम किया था. दोनों ही ‘नागिन’, ‘राखी की सौंगंध’, ‘जमीन आसमान’ में नजर आए थे.

संजय दत्त के नाम का सिंदूर लगाती हैं रेखा?

एक वक्त ऐसा भी आया था जब रेखा का नाम संजय दत्त के साथ भी जुड़ा था. दोनों फिल्म जमीन आसमान में नजर आया था और कहा जा रहा था कि संजय दत्त जब मुश्किल दौर से गुजर रहे थे तो रेखा ने उनका साथ दिया था. इतना ही नहीं लोगों ने ये बातें भी बनाई कf रेखा अपनी मांग में आज तक संजय दत्त के नाम का सिंदूर लगाती हैं.

---Advertisement---

रेखा की फिल्में

बता दें कि रेखा अपने दौर की सुपरहिट एक्ट्रेस में से एक हैं. उन्होंने अपने करियर में तमाम हिट फिल्में दी हैं. वह सिलसिला, कोई मिल गया, जुबैदा, खून भरी मांग, राखी की सौगंध, जैसी कई फिल्मों में काम किया है. वहीं, नरगिस भी फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम रही हैं.

First published on: May 03, 2026 08:25 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola