Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 3: आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ सिनेमाघरों में 15 मई को रिलीज हुई थी. फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन बीत गए हैं और यह लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. ऐसे को मूवी को दर्शकों के मिले जुले रिएक्शन मिले हैं. हालांकि उसके बाद भी इसकी कमाई लगातार बढ़ रही है. वहीं, रविवार के दिन फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म की अब तक की कमाई पर.
पत्नी पत्नी और वो दो ने रविवार को की इतनी कमाई
दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक पति पत्नी और वो दो ने रविवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.75 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी इस दिन 22 प्रतिशत रही है और शोज 6,350 रहे हैं. मूवी ने भारत में कुल 17.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 21 करोड़ पहुंच गया है. वहीं, फिल्म के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन को लेकर बात करें तो इसने तीन दिनों में 24.25 करोड़ की कमाई कर ली है.

पति पत्नी और वो ने किया था इतना कलेक्शन
बता दें कि फिल्म ने ओपनिंग डे पर सिर्फ 4 करोड़ का कलेक्शन किया था. लेकिन दूसरे दिन इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल आया था और फिल्म ने शनिवार को 5..75 करोड़ का कलेक्शन किया था. हालांकि इस मूवी ने पति पत्नी और वो के ओपनिंग डे कलेक्शन से कम कमाई की है. क्योंकि कार्तिक आर्यन स्टारर पति पत्नी और वो ने 9.10 करोड़ की कमाई से शुरुआत की थी. इस फिल्म ने दुनिया भर में 109 करोड़ का कारोबार किया था.
कुछ ऐसी है फिल्म की कहानी
फिल्म को लेकर बात करें तो आयुष्मान खुराना के अलावा इस मूवी में सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह नजर आई हैं. इस मूवी में आयुष्मान एक फॉरेस्ट ऑफिसर के रोल में दिखे हैं. यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है. फिल्म में आयुष्मान प्रजापति पांडे के रोल में है, जो तीन महिलाओं के बीच फंस जाते हैं और इसी में उनकी अपनी पर्सनल लाइफ में कई मुश्किलें और गलतफहमियां, झूठ और मजेदार कन्फ्यूजन पैदा होती हैं.
यह भी पढ़ें- Karuppu Vs Raja Shivaji Collection: ‘करुप्पू’ का बजा बॉक्स ऑफिस पर डंका, राजा शिवाजी ने 17वें दिन किया इतना कलेक्शन