---विज्ञापन---

Karuppu Vs Raja Shivaji Collection: ‘करुप्पू’ का बजा बॉक्स ऑफिस पर डंका, राजा शिवाजी ने 17वें दिन किया इतना कलेक्शन

Karuppu Vs Raja Shivaji Collection: सूर्या स्टारर फिल्म करुप्पू का सिनेमाघरों डंका बज रहा है. फिल्म लगातार शानदार कमाई कर रही है. दूसरी ओर रितेश देशमुख स्टारर राजा शिवाजी ने इस रविवार भी अच्छा कलेक्शन किया है.

Raja Shivaji-Karuppu
Raja Shivaji-Karuppu

Karuppu Vs Raja Shivaji Collection: सूर्या स्टारर फिल्म ‘करुप्पू’ सिनेमाघरों में रिलीज के बाद छाई हुई है. फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है और फिल्म ने तीन दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसे तो यह मूवी देरी से रिलीज हुई और यह सिर्फ तमिल,तेलुगु भाषा में रिलीज की गई है. हालांकि उसके बाद भी करुप्पू बेहतर परफॉर्म कर रही है. दूसरी ओर रितेश देशमुख स्टारर फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को रिलीज हुए 17 दिन बीत चुके हैं और फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है. तो चलिए नजर डालते हैं दोनों ही फिल्मों ने इस रविवार के दिन कितना कलेक्शन किया है.

करुप्पू ने तीसरे दिन किया करोड़ों का कलेक्शन

सूर्या और तृषा कृष्णन की इस फिल्म को वीकेंड पर अच्छा फायदा मिला है. फिल्म ने रविवार के बंपर कमाई की है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को फिल्म ने 28.35 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने तमिल में 24.20 करोड़ और तेलुगु में 4.15 करोड़ की कमाई की है. इस दिन मूवी की ऑक्यूपेंसी 64.3 प्रतिशत रही है.

---विज्ञापन---

करुप्पू ने दुनिया भर में कर ली इतनी कमाई

बता दें कि ओपनिंग डे पर फिल्म ने 15.50 करोड़ की कमाई की थी और दूसरी दिन इसकी कमाई में बढ़ोतरी हुई थी और इसने 24.15 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म ने तीन दिनों में दुनिया भर में 120.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और भारत में नेट कलेक्शन इसका 68 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---

राजा शिवाजी ने तीसरे रविवार किया इतना कलेक्शन

दूसरी ओर राजा शिवाजी को लेकर बात करें तो यह फिल्म हिंदी और मराठी में रिलीज की गई है. रविवार के दिन भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है. इसने अपने तीसरे रविवार को सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 3.45 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस दिन इसकी ऑक्यूपेंसी 32 प्रतिशत रही है. फिल्म ने भारत में कुल 84.55 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

---विज्ञापन---

राजा शिवाजी में नजर आए ये कलाकार

राजा शिवाजी फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के ऊपर बनी है. इस फिल्म में रितेश के अलावा जेनेलिया डिसूजा, संजय दत्त, सलमान खान, अभिषेक बच्चन और विद्या बालन नजर आई हैं. फिल्म के लिए विद्या बालन और सलमान खान ने कोई भी फीस चार्ज नहीं की है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Box Office Report: सूर्या की ‘Karuppu’ ने बिगाड़ा ‘धुरंधर 2’ और ‘भूत बंगला’ का खेल, जानें ‘Pati Patni Aur Woh Do’ ने शनिवार को की कितनी कमाई

---विज्ञापन---
First published on: May 18, 2026 07:00 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.