Shilpa Rao Mic Cut Mid Performance LIVE Event: बॉलीवुड सिंगर शिल्पा राव इस समय अपने फैंस की वजह से सुर्खियों का हिस्सा बन गई हैं. दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि 24 अक्टूबर को मुंबई में बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट (BMP) के 10वीं एनिवर्सरी एडिशन के जश्न में एक इवेंट ऑर्गनाइज किया गया, जिसमें सिंगर शिल्पा राव ने भी परफॉर्म किया. इस इवेंट में शिल्पा राव की परफॉर्मेंस में काफी देरी हुई और गाना गाते हुए बीच में ही उनका माइक और साउंड काट दिया गया. इसके अलावा, उनकी गुडबाय परफॉर्मेंस को भी बीच में ही रोक दिया गया, जिससे वहां मौजूद लोग और उनके फैंस भड़क गए और सिंगर के साथ की गई इस बदतमीजी पर गुस्सा निकाला.
Sound check at BMP done … let’s do #Barbaad 🤘. #shilparao #shilparaolive https://t.co/jkBF5W0t3V
— Shilpa Rao (@shilparao11) October 24, 2026
BMP का 10वां एनिवर्सरी एडिशन
बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट (BMP) ने मुंबई में अपनी 10वीं एनिवर्सरी एडिशन के लिए शनिवार, 24 अक्टूबर को एक लाइव इवेंट रखा, जिसमें परफॉर्म करने वालों में से एक सिंगर शिल्पा राव भी थीं. जानकारी के अनुसार, बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट ने सेट में देरी कर दी थी, जिसकी वजह से उन्होंने शिल्पा राव के गाने को बीच में ही रोक दिया. इससे वहां मौजूद कई लोग हैरान रह गए.
बीच में रोकी शिल्पा राव की परफॉर्मेंस
इसके अलावा, जब सिंगर शिल्पा राव अपने फैंस और इवेंट में मौजूद लोगों को अलविदा कहने और उनके सपोर्ट और प्यार के लिए शुक्रिया कहने के लिए आईं, तो उनकी स्पीच के बीच में ही कुटले खान प्रोजेक्ट के कुटले खान ने गाना शुरू कर दिया और उनका माइक बंद कर दिया गया, जिसकी वजह से वह लोगों को ठीक से अलविदा भी नहीं कह पाईं और बीच में ही उन्हें स्टेज से उतरना पड़ा. इससे फैंस और वहां आए लोग, दोनों ही नाराज हो गए. सिंगर की इस बेइज्जती पर लोगों ने अपना गुस्सा निकाला.
@shilparao11 Really offensive behaviour by the organisers of this event towards such a brilliant artist. Never saw something like this. In either case, you were great, Shilpa
— Tanvi Deshpande (@worthwords01) October 24, 2026
लोगों ने निकाला अपना गुस्सा
इवेंट में सिंगर शिल्पा राव के साथ जो हुआ, उसे देखने वाले कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली और गुस्सा जाहिर किया. एक फैन ने X पोस्ट पर लिखा, ‘शिल्पा राव की पूरी तरह से बेइज्जती की! बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट ने इवेंट को बहुत बुरी तरह मैनेज किया!’ दूसरे फैन ने लिखा, ‘एकदम बकवास ऑर्गनाइजेशन!!! मैंने टिकट के पैसे सिर्फ और सिर्फ शिल्पा राव को देखने के लिए दिए थे. आपने पहले उन्हें एक ऐसा माइक दिया, जो काम नहीं करता, और फिर गाने के बीच में उनकी परफॉर्मेंस काट दी. अपने खराब टाइम मैनेजमेंट की वजह से उनका माइक और स्टेज लाइट बंद कर दिए! इसमें सुधार करें, और अगर आपमें ऐसा करने की काबिलियत नहीं है, तो इवेंट ऑर्गनाइज न करें, खासकर अगर यह आपका 10वां साल है, जब आप इसे बुरी तरह से कर रहे हैं! शर्म आनी चाहिए!’
प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में लिखा, ‘BMP का सबसे खराब मैनेजमेंट। कुटले खान ने शिल्पा राव की परफॉर्मेंस को अचानक काट दिया और ऑर्गनाइजर ने शिल्पा का माइक परफॉर्मेंस के बीच में ही बंद कर दिया. बहुत ही खराब प्रोडक्शन है। ऐसा पहले कभी नहीं देखा। काश ऐसा किसी भी आर्टिस्ट के साथ कभी न हो.’