Saturday, 24 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Nayyi Navelli Box Office Collection Day 7: यामी गौतम की ‘नई नवेली’ ने 7वें दिन की सिर्फ इतनी कमाई, जानें कुल कलेक्शन

Nayyi Navelli Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' की कमाई में 7वें दिन गिरावट दर्ज की गई है. चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल कितनी कमाई की है.

Nayyi Navelli Box Office Collection Day 7
Nayyi Navelli Box Office Collection Day 7

Nayyi Navelli Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ इस समय सिनेमाघरों में लोगों को हंसाने और एंटरटेन करने का काम बखूबी कर रही है. इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज 7 दिन हो गए हैं. इन 7 दिनों में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. हालांकि, इस फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन इसके बाद भी इसका कलेक्शन करोड़ों में हो रहा है. अच्छी बात ये है कि यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ ने बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ‘नई नवेली’ ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल कितनी कमाई की है.

‘नई नवेली’ की कमाई में आई गिरावट

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, यामी गौतम की सुपरनैचुरल फिल्म ‘नई नवेली’ ने 7वें दिन 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो 6वें दिन की कमाई की तुलना में 25.0 प्रतिशत कम है. इस गिरावट के बाद भी फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन बहुत ही शानदार रहा. फिल्म ‘नई नवेली’ ने भारत में अब तक 22.15 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. हालांकि, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 26 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

फिल्म की टोटल ऑक्यूपेंसी

फिल्म ‘नई नवेली’ के पूरे भारत में कुल 4,539 शो चलाए गए, जिनकी टोटल ऑक्यूपेंसी सिर्फ 9.0 प्रतिशत रही. रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार की सुबह के शो में 5.54 प्रतिशत, दोपहर के शो में 9.92 प्रतिशत, शाम के शो में 10.46 प्रतिशत और रात के शो में 12.54 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. इसके अलावा, थिएटर में ऑडियंस का कुल फुटफॉल नंबर 87,366 रहा.

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

बालाजी मोहन के डायरेक्शन में बनी यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ भारतीय बाजार के साथ-साथ वर्ल्डवाइड लेवल पर भी अच्छा कलेक्शन कर रही है. Sacnilk.com के मुताबिक, इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड लेवल पर 29 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. हालांकि, अभी भी फिल्म को 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ेगा.

First published on: Oct 23, 2026 09:46 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो