Monday, 24 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

दो दिन पहले आई इस फिल्म ने ‘द राजा साब’ को धूल चटा दिया, बॉक्स ऑफिस पर कर डाली शानदार कमाई

Mana Shankara Varaprasad Garu Box Office Collection Day 2: साउथ फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है. हाल ही में मेगा स्टार चिरंजीवी की नई तेलुगु फिल्म 'मना शंकर वरप्रसाद गारू' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई हैं. फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है.

Mana shankara varaprasad garu box office collection day 2

Mana Shankara Varaprasad Garu Box Office Collection Day 2: साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी ने दो साल बाद बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त वापसी की है. उनकी नई तेलुगु फिल्म ‘मना शंकर वरप्रसाद गारू’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. एक्शन और कॉमेडी से भरपूर ये फिल्म 12 जनवरी 2026 को रिलीज हुई है. फिल्म में चिरंजीवी के साथ नयनतारा, कैथरीन ट्रेसा, वेंकटेश और सचिन खेडेकर जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं. फिल्म की कहानी एक NSG ऑफिसर शंकर वरप्रसाद की, जिसका किरदार चिरंजीवी ने निभाया है. शंकर अपनी तलाकशुदा पत्नी और बच्चों को एक खतरनाक दुश्मन से बचाते हुए पुराने रिश्तों को फिर से जोड़ने की कोशिश करता है. धांसू एक्शन के साथ ही इस फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिलती है. बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म खूब पसंद की जा रही है.

‘मना शंकर वरप्रसाद गारू’ का कलेक्शन

अब बात करें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की फिल्म ने शानदार शुरुआत के साथ अपने रिलीज के पहले दिन यानी सोमवार, 12 जनवरी को प्रीव्यू शो से 8.75 करोड़ रुपये और पहले फुल डे से करीब 28.75 करोड़ रुपये की नेट कलेक्शन हुई, यानी कुल पहले दिन की इंडिया नेट कमाई लगभग 37.5 करोड़ रुपये रही. वहीं इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस पहले दिन 65-84 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है. ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.

---विज्ञापन---

दूसरे दिन की कमाई

वहीं अपने दूसरे दिन यानी मंगलवार, 13 जनवरी को फिल्म ने सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 19.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसी के साथ इसके दो दिनों के बाद कुल घरेलू कलेक्शन 61.10 करोड़ रुपये नेट (73.25 करोड़ ग्रॉस) हो गया है. वर्ल्डवाइड फिल्म ने पहले दिन 23 लाख डॉलर कमाए. दो दिनों के बाद फिल्म का विदेशी कलेक्शन 30 लाख डॉलर से ज्यादा हो गया है, जिससे इसका ग्लोबल कुल कलेक्शन आसानी से 100 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. फिल्म की ग्लोबल कमाई अब 120 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है.

‘द राजा साब’ से आगे निकली चिरंजीवी की मूवी

इसी बीच प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ भी रिलीज हुई हैं, जो अब बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही. इसने अपने पहले दिन 53 करोड़ रुपये के शानदार ओपनिंग की, लेकिन इसके बाद इसकी कमाई में तेजी से कमी आ गई. मंगलवार को ‘द राजा साब’ ने जहां सिर्फ 4.85 करोड़ रुपये कमाए, जो ‘माना शंकर वराप्रसाद गारू’ के उसी दिन के कलेक्शन के एक चौथाई से भी कम है.

---विज्ञापन---

First published on: Jan 14, 2026 04:08 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola