TV Actress Pregnancy Struggle: टीवी से लेकर भोजपुरी सिनेमा तक अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस संभावना सेठ हाल ही में सेरोगेसी के जरिए 45 साल की उम्र में जुड़वा बच्चों एक बेटा और बेटी की मां बनी हैं. इन बच्चों ने न सिर्फ संभावना और अविनाश का परिवार पूरा किया बल्कि उन्हें उनके सालों के दर्द और तकलीफ से भी आजादी दी. बता दें कि संभावना के लिए मां बनने का खुश किसी चमत्कार से कम नहीं है.
संभावना ने हाल ही में टीवी शो में अपने मां बनने के एक्सपीरियंस के साथ-साथ अपने दर्द को भी शेयर किया है. संभावना ने कहा, ’10 साल बाद हमारी जिंदगी में यह खुशी आई है. हमारे ट्विंस हुए हैं. कहते हैं ना, जब ऊपर वाले की मर्जी होती है, तभी सब कुछ होता है. एक फेलियर हुआ, दूसरा हुआ. फिर तीसरा. मैंने 7 बार आईबीएफ कराया हुआ है. 2 साल पहले मेरा मिसकैरज हुआ. जिस दिन हम प्रेगनेंसी अनाउंस की थी, उसके अगले दिन मेरा स्कैन हुआ था. उसमें पता चला कि 15 दिन पहले बच्चे की धड़कन खत्म हो गई है. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…