Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Friday OTT Released: क्राइम थ्रिलर से लेकर रोम-कॉम तक, इस हफ्ते को एंटरटेनिंग बनाएंगी ये नई सीरीज और फिल्में

---विज्ञापन---

Friday OTT Released: ओटीटी लवर्स के लिए ये हफ्ता बहुत ही मजेदार और एंटरटेनिंग होने वाला है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस हफ्ते SonyLIV, JioHotstar और Prime Video पर क्राइम थ्रिलर, कॉमेडी और रोमांटिक जैसी कई अलग-अलग जौनर की फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. ये सभी फिल्में और सीरीज एक से बढ़कर एक हैं. इनमें से कुछ सीरीज और फिल्में अपने हिट सीजन का सीक्वल हैं. ये सभी नई सीरीज और फिल्में आपकी वॉचलिस्ट को अपडेट करने के लिए काफी अच्छे ऑप्शन साबित होंगी. चलिए एक नजर इस हफ्ते रिलीज होने वाली नई फिल्मों और सीरीज की लिस्ट पर डालते हैं...

परफेक्ट फैमिली

यह बॉलीवुड की एक फैमिली ड्रामा सीरीज है, जिसमें गुलशन देवैया, नेहा धूपिया और मनोज पाहवा जैसे कलाकार लीड रोल में शामिल हैं. इस सीरीज की कहानी एक करकारिया परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बाहरी दुनिया के सामने एक आदर्श परिवार बना रहता है. वहीं, अंदर ही अंदर ये पूरा उलझा हुआ और परेशान है. ये सीरीज SonyLIV पर 26 जून 2026 को रिलीज होगी.

---Advertisement---

लिंगम

यह साउथ सिनेमा की एक नई क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसकी कहानी एक टैलेंटेड कबड्डी चैंपियन की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है. ये चैंपियन लड़का पुलिस अधिकारी बनने का उसका सपना देखता है, लेकिन उसका ख्वाब तब चकनाचूर हो जाता है जब उस पर हत्या का झूठा आरोप लग जाता है. इसमें पूर्णिमा रवि, दिव्या भारती और बोस वेंकट लीड रोल में हैं. ये सीरीज जियोहॉटस्टार पर 26 जून 2026 को रिलीज होगी.

द बेयर सीजन 4

ये हॉलीवुड की फेमस सीरीज 'द बियर' का चौथा सीजन है. इस सीरीज की कहानी फेमस शेफ जेरेमी एलन व्हाइट और उसके काम के इर्द-गिर्द घूमती है. इस बार सीजन में जेरेमी एलन व्हाइट के डिप्रेशन और सक्सेस की कहानी दिखाई जाएगी. इस सीरीज में एक्टर जेरेमी एलन व्हाइट और आयो एडेबिरी मुख्य भूमिका में हैं. ये सीरीज 25 जून 2026 को JioHotstar पर रिलीज की जाएगी.

---Advertisement---

अलायंस

यह एक डच फॉर्मेट पर आधारित इंडियन रिएलिटी शो है. शो 'अलायंस' को एक्टर कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं. इस शो में 16 कंटेस्टेंट रणनीति और सोशल गेम्स जैसे टास्क करेंगे. यह रिएलिटी शो 25 जून 2026 को Prime Video पर रिलीज किया जाएगा.    

First published on: Jun 25, 2026 11:39 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

OTT
Sponsored Links by Taboola