Vijay Deverakonda and Ranabaali Makers Controversy: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘रणबाली’ के मेकर्स के साथ विवाद की अफवाहों को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस स्क्रीनशॉट में बताया गया है कि विजय देवरकोंडा ने फिल्म ‘रणबाली’ के सेट पर फिल्म के मेकर्स से कई अनुचित मांगें रखीं, जिसमें उन्होंने सेट पर 5-6 कांरवां और 50 असिस्टेंट चाहिए, जैसी मांगे शामिल हैं. हालांकि, अब इस वायरल खबर की सच्चाई सामने आ गई है. एक्टर की टीम ने इन सभी खबरों को लेकर अपनी सफाई दी और इस पूरा मामले की सच्चाई सामने रखी है.
आखिर क्या है सच?
इस पूरे मामले पर विजय देवरकोंडा की टीम ने एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि ये सभी खबरें पूरी तरह से निराधार और फर्जी हैं. विजय की टीम ने दावा किया, ‘सोशल मीडिया पर कुछ व्यक्तियों की तरफ से विजय देवरकोंडा को बदनाम करने के लिए दुष्प्रचार का अभियान चलाया जा रहा है, इसलिए इन सभी फर्जी खबरों से सावधान रहें. फर्जी स्क्रीनशॉट को देखने के बाद ऐसा लगता है कि वे न्यूज पोर्टल्स और ऐप्स से लिए गए हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जा रहे हैं. इन फर्जी स्क्रीनशॉट में दावा किया गया है कि विजय देवरकोंडा ने ‘रणबाली’ के लिए 5-6 कारवां की मांग की है. ये दावे पूरी तरह निराधार हैं. कृपया ऐसी अफवाहों पर विश्वास न करें और न ही उन्हें फैलाएं.’ इसके साथ ही एक्टर की टीम ने विजय के नाम का इस्तेमाल करके अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी भी दी है.
क्या है पूरा मामला?
खबरों के मुताबिक, एक न्यूज पोर्टल में आर्टिक पब्लिश किया. जिसमें दावा किया गया था कि विजय देवरकोंडा ने ‘रणबाली’ के सेट पर करीब 6 कारवां और 50 असिस्टेंट की मांग की थी. एक्टर की इस मांग से मैत्री प्रोड्यूसर्स काउंसिल पहुंचे. कई ट्रोलर्स ने इस तस्वीर को फैलाते हुए दावा किया कि अक्टर गलत चीज मांग कर रहे हैं.