---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 32: 5वें संडे फिर उठी ‘धुरंधर 2’ की आंधी, फिल्म ने कूट दिए इतने करोड़

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 32: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 को रिलीज हुए महीने बीत रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर 31 दिन पूरे करने के बाद भी ये फिल्म दर्शकों के बीच लगातार बनी हुई है. इसकी कमाई के आंकड़ों में हर रोज बढ़त देखने को मिल रही है.

Dhurandhar 2 Box Office Collection day 32
Dhurandhar 2 Box Office Collection day 32

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 32: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट को खूब सराहा गया. धुरंधर: द रिवेंज ने सिनेमाघरों में अपना एक महीना सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. 31 दिनों में फिल्म ने कई शानदार रिकॉर्ड तोड़े और बनाए. यही कारण है कि रिलीज के हफ्तों बाद भी फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज और चर्चा बनी हुई है. आइए 32वें दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

32वें दिन की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक 32वें दिन धुरंधर 2 ने अबतक ₹4.24 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही भारत में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹1,334.31 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹1,114.71 करोड़ हो गया है. हालांकि अभी फाइनल रिपोर्ट आनी है.

---विज्ञापन---

धुरंधर 2 हर हफ्ते कर रही कमल

19 मार्च 2026 को रिलीज हुई धुरंधर 2 अब अपने 5वें हफ्ते में पहुंच गई है. ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ की धुआंधार कलेक्शन के बाद फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड बनाए. महज 24 घंटे में फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. पहले हफ्ते फिल्म ने कुल 674.17 करोड़ रुपये कमाए, जिसमें पेड प्रीव्यू भी शामिल है. दूसरे हफ्ते 263.65 करोड़, तीसरे हफ्ते 110.60 करोड़ और चौथे हफ्ते 54.70 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया.

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो धुरंधर 2 साल 2025 में आई स्पाई-थ्रिलर धुरंधर का रीमेक हैं. इसमें रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, गौरव गेरा, संजय दत्त और दानिश पंडोर जैसे कलाकार शामिल हैं. इसका पहला पार्ट आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

First published on: Apr 19, 2026 08:49 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.