Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office Collection: Chhaava के सामने फुस्स निकली Mere Husband ki Biwi, जानें दोनों का कलेक्शन

Box Office Collection: विक्की कौशल की 'छावा' ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। वहीं अर्जुन कपूर की 'मेरे हस्बैंड की बीवी' की रफ्तार धीमी पड़ गई है। आइए आपको भी बताते हैं दोनों मूवीज का अब तक का कलेक्शन कितना हुआ?

Box Office Collection: विक्की कौशल की ‘छावा’ (Chhaava) 9वें दिन भी सिनेमाघरों में छाई हुई हैं। वहीं इसी बीच अर्जुन कपूर की ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ (Mere Husband Ki Biwi) ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। जहां विक्की की मूवी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। वहीं अर्जुन कपूर की मूवी की रफ्तार तीसरे दिन ही फीकी पड़ गई है। आइए आपको भी बताते हैं दोनों मूवी का अब तक का कलेक्शन कितना है?

यह भी पढ़ें: Hardik Pandya की रूमर्ड गर्लफ्रेंड Jasmin Walia कौन? Ind vs Pak मैच से फोटो वायरल

---विज्ञापन---

‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ का कलेक्शन

अर्जुन कपूर की मूवी ने 21 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी। मूवी ने पहले दिन 1.5 करोड़ की कमाई की। वहीं तीसरे दिन मूवी ने 1.11 करोड़ की कमाई की। मेरे हस्बैंड की मूवी की अब तक की कमाई देखें तो मूवी ने अभी तक 4.31 करोड़ की ही कमाई की है।

---विज्ञापन---

‘छावा’ का कलेक्शन कितना?

वहीं दूसरी ओर विक्की कौशल की ‘छावा’ अभी भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। मूवी ने 9वें दिन भी मूवी ने 40 करोड़ का बिजनेस किया। ओपनिंग डे की बात करें तो मूवी ने 31 करोड़ की कमाई की। टोटल कमाई की बात करें तो मूवी ने 326 करोड़ का बिजनेस किया है।

---विज्ञापन---

मूवी की कास्ट

मूवी की कास्ट की बात करें तो ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ में अर्जुन कपूर के साथ-साथ रकुल प्रीत और भूमि पेडनेकर भी मूवी में नजर आई हैं। वहीं ‘छावा’ में विक्की के साथ-साथ रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, दिव्या दत्ता, आशुतोष राणा और प्रदीप राम सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर हैं। ‘छावा’ में विक्की कौशल की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है। वहीं अक्षय खन्ना ने भी अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया।

यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: Bigg Boss पर पुनीत सुपरस्टार का शॉकिंग खुलासा, बोले- 24 घंटे में बाहर…

---विज्ञापन---
First published on: Feb 24, 2025 08:11 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola