Tuesday, 1 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Awarapan 2 Box Office Collection Day 19: ‘आवारपन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 19वें दिन फिल्म की मात्र इतनी कमाई

Awarapan 2 Box Office Collection Day 19: रिलीज के पहले हफ्ते के बाद 'आवारपन 2' की कमाई लगातार गिरती जा रही है. आइए जानते हैं 19वें दिन मंगलवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया.

Awarapan 2 Box Office Collection Day 19
Awarapan 2 Box Office Collection Day 19

Awarapan 2 Box Office Collection Day 19: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ को फैंस ने खूब प्यार दिया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते जबरदस्त कमाई की और सुपरहिट साबित हुई. लेकिन अब फिल्म का कलेक्शन गिरता जा रहा है. पहले हफ्ते के बाद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. आइए ‘आवारापन 2’ के 19वें दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

19वें दिन की कमाई

14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मंगलवार को 19 दिन पूरे कर लिए. 19वें दिन अब तक, फिल्म ने 36 लाख की नेट कमाई की है. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹177.33 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹148.76 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.

---विज्ञापन---

बीते दिनों की कमाई

इससे पहले 18वें दिन फिल्म ने 50 लाख की कमाई की थी. वहीं रिलीज के पहले हफ्ते फिल्म ने 113.50 करोड़ की कमाई की थी. फिर दूसरे हफ्ते इसने 30.75 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं, अब तीसरे हफ्ते में भी फिल्म काफी कम कलेक्शन करती नजर आ रही है.

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो, ‘आवारापन 2’ को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म को विशेष भट्ट ने लिखा है. इसमें इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी लीड रोल में हैं. ‘आवारापन 2’ साल 2007 में आई रोमांटिक-एक्शन फिल्म आवारापन की सीक्वल है. इसके जरिए एक बार फिर इमरान हाशमी ने अपनी जबरदस्त वापसी की है.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: Sep 01, 2026 07:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola