Alpha Box Office Collection Day 3: आलिया भट्ट-शरवरी वाघ स्टारर फिल्म ‘अल्फा’ ने सिनेमाघरों में तीन दिन पूरे कर लिए हैं. पहले दिन इस स्पाई-थ्रिलर फिल्म ने धीमी शुरुआत की, लेकिन अब रविवार के दिन फिल्म की कमाई में अच्छी बढ़त देखने को मिली है. यशराज बैनर तले बनी ये फिल्म YRF की स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है. आइए फिल्म के तीसरे दिन की कमाई जानते हैं.
वीकेंड पर ‘अल्फा’ ने पकड़ी रफ्तार
3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘अल्फा’ ने बॉक्स ऑफिस पर औसत शुरुआत की थी. ओपनिंग डे पर इसने मात्र 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके बाद दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 11.50 करोड़ रुपये कमाए. वीकेंड के साथ फिल्म की कमाई में शानदार इजाफा देखने को मिल रहा है.

तीसरे दिन की कमाई
बात करें ‘अल्फा’ के तीसरे दिन की कमाई की तो, Sacnilk के मुताबिक तीसरे दिन, ‘अल्फा’ ने ₹9.43 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹36.03 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹30.18 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.
फिल्म के बारे में
बात करें फिल्म की तो ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के अलावा बॉबी देओल और अनिल कपूर भी लीड रोल में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘अल्फा’ का बजट 100 से 120 करोड़ रुपये है. ऐसे में आने वाले दिनों में फिल्म को तेजी से कलेक्शन करना पड़ेगा. फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी एक जासूस के किरदार में नजर आई हैं.