Monday, 22 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

12वें दिन भी Housefull 5 नहीं निकाल पाई बजट, फ्लॉप की ओर बढ़ी Akshay Kumar की फिल्म?

Housefull 5 Box Office Collection Day 12: अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' को सिनेमाघरों में 12 दिन हो गए हैं। मूवी की कमाई में उछाल तो दिखाई दिया, लेकिन अभी भी ये बजट पार नहीं कर पाई है। आइए जानते हैं मूवी ने अब तक कितनी कमाई की है?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

Housefull 5 Box Office Collection Day 12: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर मूवी ‘हाउसफुल 5’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं। लेकिन मूवी अभी तक अपना बजट नहीं निकाल पाई है। वहीं आए दिन मूवी की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि 12वें दिन मूवी की कमाई में थोड़ा उछाल देखने को मिला, लेकिन अभी भी बजट से काफी दूर है। बड़ी स्टार कास्ट के बावजूद भी मूवी फ्लॉप होने की कगार पर है। आइए आपको भी बताते हैं मूवी ने अब तक कितनी कमाई की है?

यह भी पढ़ें: रोमांस से भरा होगा जुलाई! 6 फिल्में हो रहीं रिलीज, नई जोड़ियों का चलेगा जादू

---विज्ञापन---

12वें दिन मूवी ने कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार मूवी ने 12वें दिन 4.15 करोड़ का कलेक्शन किया। 11वें दिन के मुकाबले ये आंकड़ा बढ़ा हुआ दिखाई दिया। वहीं इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 17.98% रही। शोज की बात की जाए तो सुबह के शो 7.85%, दोपहर के शो 18.19%, शाम के शो 19.82% और रात के शो 26.06% दर्ज किए गए।

---विज्ञापन---

मूवी की अब तक की कमाई कितनी?

मूवी को 12 दिन पूरे हो गए हैं, लेकिन 250 करोड़ के बजट की इस मूवी ने अभी तक 162.15 करोड़ की ही कमाई की है। पहले दिन 24 करोड़ की धमाकेदार कमाई करने के बाद जहां इसने सबको चौंका दिया था, वहीं अब मूवी बॉक्स ऑफिस पर रेंग-रेंग कर कमाई कर रही है। हालांकि वीकेंड पर मूवी की कमाई में उछाल देखा जाता है, लेकिन वीकेंड के तुरंत बाद मूवी की कमाई का ग्राफ फिसलकर नीचे आ जाता है।

मूवी की बड़ी स्टार कास्ट

साजिद नाडियाडवाला की ‘हाउसफुल’ पहली ऐसी फ्रेंचाइजी है जिसके 5 पार्ट रिलीज किए गए हैं। ‘हाउसफुल 5’ को बाकी ‘हाउसफुल’ मूवीज से कंपेयर किया जाए तो ये अभी कमाई के मामले में पीछे है। मूवी की कास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार के साथ-साथ तकरीबन 20 स्टार्स हैं। जिनमें नाना पाटेकर, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, फरदीन खान, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, डीनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडीस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, सौंदर्या शर्मा, चित्रांगदा सिंह और जॉनी लिवर जैसे स्टार्स शामिल हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘The Traitors’ में कौन बनेगा अगला शिकार? इन 4 पर लटकी मर्डर की तलवार

First published on: Jun 18, 2025 06:32 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola