Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Yaariyan 2 Box Office Collection Day 1: ‘लियो’ और ‘गणपत’ के आगे ‘Yaariyan 2’ का निकला दम, लाखों में सिमटी कमाई

Yaariyan 2 Box Office Collection Day 1: जहां एक तरफ थलापति विजय की ‘लियो’ और टाइगर श्रॉफ की ‘गणपत’ ने सिनेमाघरों में एंट्री की है। वहीं अब दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) की ‘यारियां 2’ (Yaariyan 2) ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। सभी को फिल्म से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन कमाई […]

Yaariyan 2, Box Office Collection Day 1, Divya Khosla Kumar
Image Credit: Google

Yaariyan 2 Box Office Collection Day 1: जहां एक तरफ थलापति विजय की ‘लियो’ और टाइगर श्रॉफ की ‘गणपत’ ने सिनेमाघरों में एंट्री की है। वहीं अब दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) की ‘यारियां 2’ (Yaariyan 2) ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। सभी को फिल्म से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन कमाई के आंकड़े बता रहे हैं कि फिल्म कुछ खास धमाल नहीं मचा पाई। पहले दिन ही यारियां 2 का दम निकल गया है। आइए जानते हैं कि अपनी रिलीज के पहले दिन दिव्या खोसला कुमार की यारियां 2 कितनी कमाई कर पाई है।

यह भी पढ़ें: मुंबई छोड़ रहे Aamir Khan, चेन्नई शिफ्ट होने की तैयारी, मां से कनेक्शन आया सामने

‘यारियां 2’ की पहले दिन की कमाई  (Yaariyan 2 Box Office Collection Day 1)

‘यारियां 2’ में दिव्या खोसला कुमार,  यश दासगुप्ता अनस्वरा राजन मल्टीस्टारर फिल्म है। मेकर्स को फिल्म से उम्मीद थी की वो अच्छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और फिल्म की कमाई पहले दिन ही लाखों में सिमटकर रह गई। फैंस की ओर से फिल्म को कुछ अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला और अब फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘यारियां 2’ ने रिलीज के पहले दिन महज 60 लाख का बिजनेस किया है।

‘गणपत’ और ‘लियो’ की सुनामी में बही ‘यारियां 2’

जहां एक तरफ 19 अक्टूबर को थलापति विजय की फिल्म लियो ने दस्तक दी, तो वहीं टाइगर श्रॉफ की फिल्म गणपत ने 20 अक्टूबर को एंट्री मारी। वहीं दिव्या खोसला कुमार की ‘यारियां 2’ ने भी 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। ऐसा माना जा रहा है कि ‘यारियां 2’ की कमाई पर इन दोनों फिल्मों का बुरा असर पड़ा है। अब वीकेंड पर देखना होगा कि फिल्म कुछ कमाल दिखा पाती है कि नहीं।

‘यारियां 2’ की कहानी  (Yaariyan 2 Box Office Collection Day 1)

पता हो कि, यारियां साल 2014 में आई फिल्म ‘यारियां’ का सीक्वल है जो एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म थी। बात हालिया रिलीज ‘यारियां 2’ की करें तो, इसकी कहानी दोस्ती पर आधारित है। फिल्म में कजिन ब्रदर-सिस्टर की प्यारी सी दोस्ती देखने को मिलेगी जो बचपन से एक-दूसरे के साथ होते हैं। सभी की बॉन्डिंग इतनी अच्छी होती है कि वो एक दूसरे की परेशानी को दूर करने की कोशिश में लगे रहते हैं।

‘यारियां 2’ की स्टारकास्ट  (Yaariyan 2 Box Office Collection Day 1)

बताते चलें कि ‘यारियां 2’ में दिव्या खोसला कुमार के अलावा यश दासगुप्ता, अनस्वरा राजन, मिजान जाफरी, पर्ल वी पुरी, वरीना हुसैन और प्रिया प्रकाश वारियर ने अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाने की कोशिश की है।

First published on: Oct 21, 2023 09:14 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.