Wednesday, 29 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Vineet Kumar Singh बनने वाले हैं पापा, Chhaava एक्टर ने फैंस को सुनाई गुडन्यूज

'छावा' एक्टर विनीत कुमार सिंह पापा बनने वाले हैं। एक्टर ने ये गुडन्यूज खुद दी है। वहीं सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें बधाईयां दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

‘छावा’ एक्टर विनीत कुमार सिंह के घर बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। एक्टर पापा बनने वाले हैं। इसकी जानकारी विनीत ने खुद शेयर की है। इसके बाद से उनके फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं वो एक्टर्स को बधाईयां भेज रहे हैं। साथ ही उनके इंडस्ट्री के फ्रेंड्स भी उन्हें सोशल मीडिया पर बधाईयां दे रहे हैं। एक्टर छावा के बाद जाट में अपने नेगेटिव किरदार को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें: Raid 2 OTT Release: अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर थिएटर के बाद कहां होगी स्ट्रीम? मूवी से मिला हिंट

---विज्ञापन---

कपल ने जाहिर की खुशी

विनीत कुमार सिंह ने एचटी से बात करते हुए इस बात का खुलासा किया। साथ ही उन्होंने खुशी भी जाहिर की। उन्होंने बातचीत में कहा कि मेरे और मेरी पत्नी रुचिरा घोरमारे के लिए ये बेहद स्पेशल टाइम है और हम इस टाइम को काफी अच्छे से एन्जॉय कर रहे हैं। मैं अपने बच्चे के साथ समय बिताने के लिए काफी बेसब्र हूं। मैं हर पल के लिए अपनी वाइफ के साथ रहना चाहता हूं।

---विज्ञापन---

‘छावा’ में लूटी महफिल

विनीत इंडस्ट्री के मेहनती एक्टर्स में से एक हैं। ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से लेकर ‘जाट’ में उन्होंने अपनी एक्टिंग से हर पल फैंस का दिल जीता है। वहीं इस साल की ब्लॉकबस्टर मूवी ‘छावा’ में उन्होंने कवि बनकर सबका ध्यान खींच लिया था। मूवी में विक्की कौशल से ज्यादा उनके काम की तारीफ हुई थी। सोशल मीडिया पर उन्हें काफ सपोर्ट किया गया था।

---विज्ञापन---

‘जाट’ में निभाया नेगेटिव रोल

वहीं ‘छावा’ के बाद एक्टर सनी देओल की ‘जाट’ में भी नजर आए। ये साल विनीत के लिए काफी अच्छा साबित हो रहा है। जहां छावा में वफादार सेवक बनकर विनीत ने सभी का दिल जीता तो वहीं दूसरी ओर ‘जाट’ में उन्होंने पहली बार नेगेटिव रोल प्ले किया। नेगेटिव रोल में भी विनीत ने वाकई कमाल की एक्टिंग की। उनके इस किरदार के लिए भी काफी चर्चे हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कपूर खानदान का कश्मीर से जुड़ा खास कनेक्शन, ऋषि कपूर की डेथ एनिवर्सरी पढे़ ये किस्सा

---विज्ञापन---
First published on: May 01, 2025 09:28 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola