Vikram Bhatt on Film Obsession: बॉलीवुड को’फरेब’, ‘राज’, ‘कसूर’, ‘गुलाम’, ‘1920’ और ‘हॉन्टेड 3डी’ जैसी यादगार फिल्में देने वालें फिल्ममेकर विक्रम भट्ट इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जो खराब रिव्यू के बाद भी इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. इसी बीच विक्रम भट्ट ने हॉलीवुड की हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ को लेकर एक ऐसी बात कहीं है, जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गए हैं. विक्रम ने कहा कि फिल्म ‘ऑब्सेशन’ की कहानी ने एक खास बात का एहसास हुआ है, जिसके बाद उन्होंने फिल्म को बीच में भी छोड़ दिया. चलिए जानते हैं आखिर उन्होंने और क्या कहा.
मैंने ‘ऑब्सेशन’…
हाल ही में, विक्रम भट्ट ने फर्स्टपोस्ट को दिए इंटरव्यू में ये माना कि उन्होंने हॉलीवुड की हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ पूरी तरह से नहीं देखी है, लेकिन फिल्म की कहानी उन्हें जानी-पहचानी सी लगी है. विक्रम भट्ट ने कहा, ‘मैंने ‘ऑब्सेशन’ नहीं देखी है, लेकिन किसी ने मुझे इसकी कहानी सुनाई और मैं हंसते-हंसते लोटपोट हो गया. मैं सोचने लगा कि ये तो ‘राज’ जैसी ही फिल्म है. पूरी फिल्म में तो ‘राज’ की मालिनी ही है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘मेरा मानना है कि अगर आप अच्छी हॉरर फिल्म बनाते हैं, तो लोग देखने जरूर आएंगे. यह फिल्म वाकई बहुत अच्छी थी.’
आखिरी ऑप्शन…
इस दौरान विक्रम ने ‘हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट’ को सिनेमाघरों में मिली जबरदस्त सफलता पर भी बात की. विक्रम ने कहा, ‘आपका सवाल कुछ इस तरह लगता है कि क्या कहानी का अंत अच्छा हुआ? मेरे साथ काफी कुछ बुरा हुआ. अब भगवान ने मेरे सारे कष्टों और मुसीबतों के बदले में ये इनाम दिया है. मुझे लगता है कि वह अब भी लोगों को दुख देना चाहता है. इसलिए उसने कहा, ‘उसे इतनी जल्दी मत हटाओ. यह साफ था कि ऑडियंस ‘हॉन्टेड’ को आखिरी ऑप्शन मानेंगे. क्योंकि, आप जानते हैं, मेरे पास कोई स्टार नहीं था. क्योंकि मुझे विश्वास था कि फिल्म क्रिटिक्स को शायद पसंद न आए, लेकिन यह मेरी ऑडियंस को जरूर पसंद आएगी.’