Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Border 2 के देशभक्ति गनों के बीच ‘Battle Of Galwan’ का पहला गाना रिलीज, Salman Khan का लुक जीत लेगा दिल

Maatrubhumi: सलमान खान स्टारर फिल्म बैटल ऑफ गलवान का पहला गाना मातृभूमि आज मेकर्स ने रिलीज कर दिया है. फिल्म का गाना देशभक्ति से भरा हुआ है. इस गाने में हिमेश रेशमिया और अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है.

Maatrubhumi
Maatrubhumi

Maatrubhumi: सलमान खान स्टारर फिल्म बैटल ऑफ गलवान की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. हाल ही में बॉर्डर 2 रिलीज हुई है और इस रिलीज के बीच अब बैटल ऑफ गलवान के मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना मातृभूमि भी रिलीज कर दिया है. इस गाने को हिमेश रेशमिया और अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है. इस गाने में चीनी सैनिकों के साथ भारतीय सैनिकों की जंग के बारे में भी दिखाया गया है. साथ ही सलमान खान और उनके परिवार के बीच प्यार भरा रिश्ता भी देखने को मिला है, जो आपको भावुक कर देगा.

भावुक कर देगा मातृभूमि गाना

दरअसल, गाने की शुरुआत तिरंगे और जंग के मैदान में तैनात सिपाहियों से होती है. इस दौरान सलमान खान की फौजी की वर्दी में एंट्री होती है, जो कि काफी दमदार है. इसके बाद सलमान अपने परिवार यानी कि पत्नी और दो बच्चों के साथ नजर आते हैं. इस दौरान वे अपने परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताते हैं. हर त्योहार की भी झलक देखने को मिलती है. गाने में चीनी सिपाहियों के साथ भारतीय सिपाहियों की लड़ाई भी देखने को मिलती है. गाने का हर सीन आपको भावुक कर देगा.

---विज्ञापन---

फैंस ने की गाने की तारीफ

वहीं, इस गाने के लिरिक्स समीर अनजान ने लिखे हैं और इसे हिमेश रेशमिया, अरिजीत सिंह ने मिलकर गाया है. साथ ही श्रेया घोशाल में भी अपनी आवाज दी है. गाना लोगों को बहुत प्यारा लगा है. लोग इसकी जमकर तारीफें भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “जब हथियारों पर प्रतिबंध लगा दिया गया, तब वीरता ही हथियार बन गई. गलवान सिर्फ एक लड़ाई नहीं, बल्कि भारतीय शौर्य का प्रतीक है. अन्य यूजर ने लिखा, “यह सिर्फ एक गाना नहीं, एक सलाम है. ‘मातृभूमि’ गीत रोंगटे खड़े कर देता है और आंखों में आंसू ला देता है.सलमान खान यहां अभिनय नहीं कर रहे हैं—वे धरती के सपूत के रूप में खड़े हैं. गलवान की लड़ाई हमें याद दिलाती है कि हमारे सैनिक प्रसिद्धि के लिए नहीं, बल्कि हमारे भविष्य के लिए लड़ते हैं. जय हिंद.

अप्रैल में रिलीज होगी फिल्म

फिल्म बैटल ऑफ गलवान साल 2020 में भारतीय सैनिकों और चीनी सैनिकों के बीच हुए वॉर के बारे में है. बता दें कि फिल्म अप्रैल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- क्यों सुनील शेट्टी ने ठुकराया 40 करोड़ रुपये का एड? खुद बताई वजह, बोले- ‘युवाओं की जिंदगी…’

---विज्ञापन---
First published on: Jan 24, 2026 01:42 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो