---विज्ञापन---

Video: नील नितिन मुकेश ने कपूर परिवार संग मनाया गणेश उत्सव, देखें

Video: बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश (Neil Nitin Mukesh) इन दिनों फिल्मों में कम नजर आ रहे हैं लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते है। वहीं अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कपूर परिवार (Kapoor Family) के साथ गणेश […]

Edited By : Neelu Sharma | Updated: Sep 5, 2022 12:12
Share :

Video: बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश (Neil Nitin Mukesh) इन दिनों फिल्मों में कम नजर आ रहे हैं लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते है। वहीं अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कपूर परिवार (Kapoor Family) के साथ गणेश उत्सव (Ganesh Utsav) मनाते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा रहा है जिसे देख फैंस रिएक्शन दे रहे हैं।

यहाँ पढ़िएअरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी का दिखा हॉट अवतार, यूजर ने लगा दी क्लास

नील नितिन मुकेश ने शेयर किया वीडियो

इस वीडियो को नील नितिन मुकेश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें करीना कपूर खान की मां बबीता कपूर और रणधीर कपूर नजर आ रहे हैं। नील ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, कितना सुंदर दिन है। कपूर-मुकेश परिवार के बंधनों की परंपराओं पर खरा उतरना।’ इसी के साथ उन्होंने दिल वाला इमोजी बनाया। इस वीडियो को सितारों के साथ-साथ फैंस भी खूब लाइक कर रहे हैं।

नील ने बेटी ‘नुर्वी’ की दिखाई झलक

इसी के साथ नील ने एक और वीडियो शेयर किया जिसमें उनकी बेटी नुर्वी नजर आ रही हैं। इंडियन लुक में वो बहुत प्यारी लग रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘नुर्वी अपना फेवरेट होम मेड मठरी एंजॉय कर रही हैं और यह भी बताया है कि लिपिस्टिक ऑर्गेनिक है। वीडियो को देखकर एक्टर की बेटी पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया।

यहाँ पढ़िए –  शिल्पा शेट्टी ने परिवार संग किया ‘बप्पा’ का विसर्जन, वीडियो में देखें झलक

हर साल एक्टर लाते हैं गणपति बप्पा

नील नितिन मुकेश हर साल गणपति बप्पा को अपने घर लेकर आते हैं और इस साल भी लेकर आए। कहा जाता है कि वो परिवार के साथ मिलकर पूरे 10 दिनों तक बड़ी धूम-धाम से उनकी पूजा-अर्चना करते हैं और 10वें दिन उनका विसर्जन भी करते हैं। आपको बता दें, नील ने बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं और वो अपने लुक्स को लेकर हमेशा छाए रहे हैं। उनकी फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 04, 2022 08:45 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.