Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

VIDEO- ‘मेलिफिसेंट 2’ के ट्रेलर में छाईं ऐश्वर्या, एंजिलिना की आवाज बन दिखाया डेविल अवतार

बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय का हर कोई दीवाना है। ऐश की अदाओं पर लाखों ही नहीं बल्कि करोड़ों दिल फिदा है। ऐश्वर्या राय बच्चन 45 साल की उम्र में भी अपने जलवों से लोगों को दीवाना बना रही हैं। इंडिया में ऐश्वर्या पॉपुलर हैं ही लेकिन इसके ही इंटरनेशनल लेवल पर भी ऐश्वर्या […]

Edited By : | Updated: Oct 2, 2019 09:34
Share :

बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय का हर कोई दीवाना है। ऐश की अदाओं पर लाखों ही नहीं बल्कि करोड़ों दिल फिदा है। ऐश्वर्या राय बच्चन 45 साल की उम्र में भी अपने जलवों से लोगों को दीवाना बना रही हैं। इंडिया में ऐश्वर्या पॉपुलर हैं ही लेकिन इसके ही इंटरनेशनल लेवल पर भी ऐश्वर्या आज सबके दिलों पर राज करती हैं। ऐश्वर्या हॉलीवुड में भी काफी एक्टिव रहती हैं। ऐश्वर्या के दीवाने इंडिया ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं। ऐश्वर्या जल्द ही हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली की 'मेलफिसेंट: मिस्ट्रेस ऑफ एविल' के हिन्दी वर्जन में अपनी आवाज देने जा रही हैं।

 बिल्कुल सही सुना आपने, फिल्म में ऐश्वर्या एंजेलिना की आवाज बनेंगी। इस फिल्म के बाद ऐश्वर्या डिज्नी वर्ल्ड से जुड़ गईं हैं। अब लीजिए इस फिल्म का हिंदी ट्रेलर सामने आ गया है। ट्रेलर इतना शानदार है कि आपकी भी इस पर से नजरें नहीं हटेंगी। ऐश्वर्या ट्रेलर में एंजिलिना जोली की आवाज बनी दिख रही हैं। 

इसके अलावा ट्रेलर में खुद ऐश्वर्या भी नजर आ रही हैं। ट्रेलर की शुरूआत ऐश के डायलॉग से होती है। ऐश्वर्या कहती दिख रही हैं कि सबने मेरा प्यार देखा है, अब देखेंगे मेरा गुस्सा, मेरी नफरत। ऐश्वर्या का ब्लैक ड्रेस में फीयरलेस लुक भी गजब लग रहा है। निगेटिव रोल में भी ऐश्वर्या फब रही हैं। ऐश्वर्या के लुक के बाद वही मेलिफिसेंट का ट्रेलर नजर आता है। 

ट्रेलर के बीच बीच में ऐश्वर्या नजर आ रही हैं। वहीं साथ साथ ही एंजिलिना भी दिख रही हैं। ट्रेलर के आखिर में ऐश्वर्या कह रही हैं कि, परियों की कहानी से परे, ये है मेलिफिसेंट की कहानी। ट्रेलर वाकई में शानदार है। इस ट्रेलर में ऐश्वर्या को भी फीचर किया गया है। मेलफिसेंट : मिस्ट्रेस ऑफ एविल हिन्दी और अंग्रेजी में 18 अक्टूबर को दुनिया भर में रिलीज हो रही है।

First published on: Oct 02, 2019 09:34 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.