Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

सुपरस्टार्स की 5 अपकमिंग फिल्में, सुपरहिट वापसी संग बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी धमाल

बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की कई बड़ी अपकमिंग फिल्मों का प्रोडक्शन वर्क पर काम चल रहा है। आइए आपको ऐसी ही 5 सुपरहिट होने वाली अपकमिंग फिल्मों के बारे में बताते हैं जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए रिलीज होने वाली हैं।

---विज्ञापन---

बॉलीवुड के बड़े स्टार्स एक बार फिर अपने फैंस के लिए नई फिल्मों के साथ नजर आने वाले हैं। आने वाले समय में पांच बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर जोरदार धमाका कर सकती हैं। इन फिल्मों का प्रोडक्शन वर्क चल रहा है, कुछ को लगभग रिलीज के लिए तैयार भी हो गई हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के बारे में…

1. कृष 4

ऋतिक रोशन की सुपरहीरो फिल्म ‘कृष 4’ की तैयारीयां चल रही हैं। मेकर्स ने स्क्रिप्ट फाइनल कर ली है। इसकी शूटिंग की बात करें तो फिल्म की शूटिंग की शुरुआत साल 2025 के आखिरी महीने तक शुरू होने की उम्मीद है। इस बार कहानी में नए विलन, टाइम ट्रैवल और एलियन का एंगल देखने को मिल सकता है। यह फिल्म ‘कृष’ का चौथा सीक्वल होगा। फिल्म की कास्ट की बात करें तो ऋतिक रोशन लीड रोल में होगे, बाकी कास्ट को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। लेकिन टेली चक्कर की रिपोर्ट्स के अनुसार ऋतिक रोशन की इस अपकमिंग फिल्म में बतौर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा और नोरा फतेही नजर आ सकती हैं। इससे पहले डायरेक्टर राकेश रोशन ने ये एलान किया था कि दिग्गज अभिनेत्री रेखा भी सुपरहीरो फिल्म कृष 4 में अहम भूमिका अदा करती दिखेंगी। रिलीज डेट की बात करें तो फिल्म साल 2026 में रिलीज हो सकती है।

---विज्ञापन---

2. किंग

शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे। खास बात ये है कि इसमें उनकी बेटी सुहाना खान भी अहम रोल में होंगी। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद और सुजोय घोष मिलकर बना रहे हैं। शाहरुख इसमें एक डार्क गैंगस्टर के किरदार में दिख सकते हैं। फिल्म की प्री-प्रोडक्शन लगभग पूरी हो चुकी है और शूटिंग जुलाई 2025 से शुरू होने की उम्मीद है। फिल्म के रिलीज की बात करें तो इसे साल 2026 की शुरुआत में रिलीज किया जा सकता है।

3. सितारे जमीन पर

आमिर खान एक बार फिर से समाजिक मुद्दे पर फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्म का नाम है ‘सितारे जमीन पर’। इसमें आमिर एक कोच का रोल निभा रहे हैं, जो स्पेशल बच्चों को ट्रेन करता है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसे 2025 की शुरुआत में रिलीज किया जा सकता है। कास्ट की बात करें तो आमिर खान और जेनेलिया देशमुख मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में कुछ नए चेहरे भी नजर आएंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं:  कैसी रही ‘केसरी चैप्टर 2’ की एडवांस बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, जानें अक्षय कुमार-अनन्या पांडे की फिल्म का कलेक्शन

4. रामायण

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म में वह भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। साई पल्लवी माता सीता और साउथ स्टार यश रावण के रोल में हैं। यह फिल्म तीन भागों में बनेगी और इसका पहला पार्ट 2025 के लास्ट तक रिलीज हो सकता है। फिल्म को नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनाया जा रहा है।

---विज्ञापन---

5. नो एंट्री 2

सलमान खान एक बार फिर कॉमेडी फिल्म ‘नो एंट्री 2’ में नजर आएंगे। इस बार वह ट्रिपल रोल में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी करेंगे। फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है और शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो सकती है। मेकर्स फिल्म में नए चेहरों को भी शामिल कर सकते हैं। सलमान खान ट्रिपल रोल में, बाकी स्टारकास्ट की बात करें तो डायरेक्टर अनीस बज्मी की फिल्म नो एंट्री 2 में पहले ही बताया जा चुका है कि बतौर हीरो वरूध धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ को कास्ट किया गया है। वहीं इसमें कई सारी एक्ट्रेस में तमन्ना भाटिया और अदिति राव हैदरी का नाम सामने आ रहा है लेकिन इसकी अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

यह भी पढे़ं:  अनन्या पांडे से लेकर दीपिका तक, इंटरनेशनल लग्जरी ब्रांड्स की ब्रांड एम्बेसडर हैं ये बॉलीवुड स्टार्स

---विज्ञापन---
First published on: Apr 17, 2025 10:30 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola