Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

टाइगर श्रॉफ ने दिशा पटानी के बर्थडे को बनाया खास, इस अंदाज में किया विश

Tiger Wish Disha: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) अपनी फिटनेस और बोल्ड अंदाज को लेकर काफी चर्चाओं में रहती हैं। दिशा अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वहीं आज एक्ट्रेस अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट (Disha Patani Birthday) कर रही हैं और इस खास दिन पर दिशा को उनके […]

Tiger Wish Disha: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) अपनी फिटनेस और बोल्ड अंदाज को लेकर काफी चर्चाओं में रहती हैं। दिशा अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वहीं आज एक्ट्रेस अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट (Disha Patani Birthday) कर रही हैं और इस खास दिन पर दिशा को उनके फैंस लगातार सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। वहीं अब एक्ट्रेस को उनके रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने जन्मदिन की बधाई दी है।

दरअसल, टाइगर श्रॉफ  ने अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर एक वीडियो शेयर किया है जिसे शेयर करते हुए उन्होंने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि ये दिशा और टाइगर का वर्कआउट वीडियो है। वीडियो (Tiger Shroff And Disha Video)में आप देख सकते है कि, टागइर बैकफ्लिक लगा रहे हैं जबकि दिशा एक जगह से जंप लगाकर किक मारने की कोशिश कर रही हैं।

 

और पढ़िए –  Sumona-Aamir: आमिर खान संग काम कर चुकी हैं सुमोना चक्रवर्ती, इस फिल्म में आई थी नजर                                                                                                                                 

 

 

 

 

और पढ़िए –  Brahmastra Mouni Roy Look: ‘ब्रह्मास्त्र’ से मौनी रॉय का फर्स्ट लुक आया सामने, इस अंदाज में दिखी एक्ट्रेस

 

इस वीडियो को टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए रुमर्ड गर्लफ्रेंड को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। इसी के साथ उन्होंने कैप्शन भी लिखा है। टाइगर श्रॉफ ने लिखा कि,’आशा है कि आप इस साल और भी ऊंची उड़ान भरेंगे। हैप्पी बर्थडे एक्शन हीरो! आज स्वादिष्ट खान खाओं और खूब मस्ती करो।’ इस पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे है और जमकर प्यार लुटा रहे हैं।’

बता दें, दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दिशा को अक्सर टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ और मां के साथ नजर आती हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर किसी भी तरह का कोई ऑफिशयल स्टेटमेंट नहीं दिया है। वहीं टाइगर श्रॉफ के वर्कफ्रंट की बात करे तो वो जल्द ही गणपत-1 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में टाइगर के साथ कृति सेनन मुख्य किरदार में नजर आएंगी।

 

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

 

First published on: Jun 13, 2022 06:01 PM