---विज्ञापन---

एक बार फिर साथ आए टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी, इस सेलिब्रिटी ने लगाई मुहर !

Tiger Shroff Disha Patani In Hero Number One: टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी एक वक्त पर गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड थे। दोनों ने एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप से लेकर फिल्में भी की। लंबे वक्त तक रिलेशन में रहने के बाद दोनों अलग हो गए। अब खबर आई है कि दोनों एक बार फिर साथ में एक ही फिल्म […]

Tiger Shroff Disha Patani In Hero Number One
Image Credit : Google

Tiger Shroff Disha Patani In Hero Number One: टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी एक वक्त पर गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड थे। दोनों ने एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप से लेकर फिल्में भी की। लंबे वक्त तक रिलेशन में रहने के बाद दोनों अलग हो गए। अब खबर आई है कि दोनों एक बार फिर साथ में एक ही फिल्म में नजर आने वाले हैं।

टाइगर श्रॉफ- दिशा पाटनी (Tiger Shroff Disha Patani In Hero Number One)

गणपत हीरो टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी इंडस्ट्री के पावर कपल माने जाते थे। सालों तक एक दूसरे के साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए लेकिन फैंस के लिए आज भी वो जोड़ी हिट जोड़ी की लिस्ट में शामिल है। इस बीच फैंस के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी एक बार फिर फिल्म में साथ में नजर आने वाले हैं। खुद मेकर्स ने इस पर मुहर लगा दी है।

डायरेक्टर जगन शक्ति का खुलासा

दरअसल टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में खुद फिल्म के डायरेक्टर जगन शक्ति ने इस बात का खुलासा करते हुए इस पर मुहर लगा दी है। जी हां फिल्म हीरो नंबर 1 के लिए दोनों को कास्ट कर लिया गया है। इस बात की जानकारी देते हुए डायरेक्टर ने बताया कि इस फिल्म के लिए पहले दिशा पाटनी को कास्ट किया गया था पर डेट्स न मिलने की वजह से उन्हें कास्ट नहीं किया जा सका।

बागी 2 और बागी 3 में आए थे नजर

इसके साथ ही डायरेक्टर ने बताया कि फिल्म का टाइटल 1997 में रिलीज हुई हिट मूवी ‘हीरो नंबर 1’ पर रखा तो गया है लेकिन इसकी स्टोरी का उससे कोई मेल नहीं है। बात करें दोनों स्टार्स की तो दोनों को बागी 2 और बागी 3 में देखा गया था। दोनों को ऑनस्क्रीन देखकर फैंस बेहद खुश थे और फिल्म हिट भी साबित हुई थी। अब एक बार फिर फैंस दोनों को साथ देखने के लिए तैयार हैं।

First published on: Oct 29, 2023 06:00 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.