Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Children’s Day: काजोल की गोद में बैठी ये लड़की भी है बॉलीवुड एक्ट्रेस, आपने पहचाना क्या?

Kajol Childhood Pic: काजोल बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। भले ही एक्ट्रेस बॉलीवुड से दूरियां बना ली हों, लेकिन आज भी वो सुर्खियों में बनी रहती हैं। काजोल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के लिए तस्वीरें और […]

Kajol Childhood pic
Kajol Childhood pic

Kajol Childhood Pic: काजोल बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। भले ही एक्ट्रेस बॉलीवुड से दूरियां बना ली हों, लेकिन आज भी वो सुर्खियों में बनी रहती हैं। काजोल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। वहीं ‘चिल्ड्रेन डे’ के मौके पर काजोल ने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही है।

और पढ़िएPriyanka Chopra: मिथुन चक्रवर्ती के गाने पर दिल खोलकर झूमीं प्रियंका चोपड़ा, इंटरनेट पर छाया वीडियो

काजोल ने शेयर की बचपन की तस्वीर

आज यानी 14 नवंबर को देशभर में ‘चिल्ड्रेन डे (Children’s Day)’ काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके को सेलिब्रेट करने में सेलेब्स भी पीछे नहीं रह रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपनी एक चाइल़्डहुड फोटो शेयर की है। इस फोटो में फ्रॉक पहने अपनी जीभ दिखाती काजोल का बेहद क्यूट अंदाज देखने को मिल रहा है। फोटो में काजोल एक छोटी बच्ची को गोद में लिए नजर आ रही हैं।

आखिर कौन है काजोल की गोद में बैठी बच्ची?

काजोल की गोद में बैठी ये प्यारी बच्ची भी और कोई नहीं बल्कि उनकी बहन तनिषा मुखर्जी हैं। तनिषा भी इस फोटो में सेम कलर की फ्रॉक पहने काफी सुंदर लग रही हैं। बता दें कि तनिषा भी बॉलीवुड की फेमस ऐक्ट्रेस हैं। इसके साथ ही तनिषा पॉपुलर रिलयलिटी शो ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) में भी नजर आ चुकी है। काजोल (Kajol) ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है- Happy Children’s Day to the kid in me…Stay mad, stay bad, stay you..

और पढ़िएSalaam Venky Trailer: काजोल ने जिंदगी-मौत के बीच जूझ रहे बेटे को यूं दिया हौंसला, इमोशनल कर देगा ‘सलाम वेंकी’ का ट्रेलर

फैंस लुटा रहे हैं प्यार

काजोल (Kajol) की ये तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस द्वारा तस्वीर अपलोड करने के कुछ देर बाद ही लाइक-कमेंट्स के बाढ़ आ गए। फैंस उनकी जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

First published on: Nov 14, 2022 05:18 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.