Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

Priyanka Chopra: मिथुन चक्रवर्ती के गाने पर दिल खोलकर झूमीं प्रियंका चोपड़ा, इंटरनेट पर छाया वीडियो

Priyanka Chopra Dance Video: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक्ट्रेस को अपनी एक्टिविटीज और एंटरटेनिंग पोस्ट्स से फैंस का दिल जीतते देखा जा रहा है। इसी कड़ी में देसी गर्ल का लेटेस्ट डांस वीडियो भी सामने आते ही इंटरनेट जगत में छा गया है, जिसमें वो मिथुन चक्रवर्ती […]

Priyanka Chopra: मिथुन चक्रवर्ती के गाने पर दिल खोलकर झूमीं प्रियंका चोपड़ा, इंटरनेट पर छाया वीडियो
Priyanka Chopra: मिथुन चक्रवर्ती के गाने पर दिल खोलकर झूमीं प्रियंका चोपड़ा, इंटरनेट पर छाया वीडियो

Priyanka Chopra Dance Video: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक्ट्रेस को अपनी एक्टिविटीज और एंटरटेनिंग पोस्ट्स से फैंस का दिल जीतते देखा जा रहा है। इसी कड़ी में देसी गर्ल का लेटेस्ट डांस वीडियो भी सामने आते ही इंटरनेट जगत में छा गया है, जिसमें वो मिथुन चक्रवर्ती के गाने पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं।

रूही दोसानी संग थिरकीं Priyanka Chopra

सोशल मीडिया पर्सनैलिटी रूही दोसानी (Ruhee Dosani) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस क्लिप में रूही, प्रियंका चोपड़ा संग देखी जा रही हैं। वहीं वीडियो में रूही, प्रियंका से कहती हैं कि उन दोनों को बाहर जाना था। जिसपर पीसी जवाब देती हैं कि हां वो बस कैब का वेट कर रही हैं। इसके बाद प्रियंका के एक्सप्रेशंस देख रूही समझ जाती हैं कि वो बाहर नहीं जाना चाहती हैं। फिर क्या था रूही भी उन्हें मना कर घर पर ही रुकने को कहती हैं।

‘झूम झूम बाबा’ पर झूमीं देसी गर्ल 

वीडियो में आगे का नजारा बेहद बेहतरीन है। अपने आउटिंग के कपड़े चेंज कर प्रियंका चोपड़ा बाथरोब में आ जाती हैं, और रूही संग मिलकर मिथुन चक्रवर्ती के गाने ‘झूम झूम बाबा’ पर डांस करने लगती हैं। ग्लोबल आइकन का ये वीडियो (Priyanka Chopra Video) सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

तारीफें करते नहीं थक रहे यूजर्स 

प्रियंका चोपड़ा के डांस वीडियो (Priyanka Chopra Dance Video) पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है,’लविंग दिस।’ दूसरे ने लिखा है,’बेस्ट प्रियंका चोपड़ा इन द हाउस।’ वहीं एक अन्य लिखते हैं,’मैं ये वीडियो 100 बार देख सकती हूं।’ ऐसे ही बाकी फैंस भी प्रियंका और उनकी मस्ती की तारीफ करते हुए हार्ट और लव वाला इमोजी ड्रॉप करते नजर आए हैं। प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो, वो जल्द ही फरहान अख्तर(farhan akhtar) की फिल्म ‘जी ले जरा’ के साथ बॉलीवुड में कमबैक करने वाली हैं।

First published on: Nov 14, 2022 06:38 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.