Varsha Usgaonkar: साल 1993 में आई फिल्म ‘तिरंगा’ (Tiranga) में राज कुमार (Raj Kumar) , नाना पाटेकर (Nana Patekar) और ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) जैसे सितारे थे। मेहुल कुमार के डायरेक्शन में बनी ये मूवी देशभक्ति पर आधारित थी। इस फिल्म में नाना पाटेकर की हीरोइन वर्षा उसगांवकर (Varsha Usgaonkar) थीं जिन्हें अपनी खूबसूरती से लाखों दिलों को धड़काते देखा गया था। हालांकि, अब वर्षा का लुक पूरी तरह बदल चुका है। एक्ट्रेस को उनकी लेटेस्ट तस्वीरों से पहचानना मुश्किल है।
‘महाभारत’ में निभाया ‘उत्तरा’ का किरदार
वर्षा उसगांवकर (Varsha Usgaonkar) 57 साल की हो गई हैं। वर्षा का जन्म 28 फरवरी, 1965 को गोवा के एक कोंकणी परिवार में हुआ था। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत 90 के दशक की मराठी फिल्म ‘गम्मत जम्मत’ से की थी। इसके बाद उन्होंने 1988 में बीआर चोपड़ा के पॉपुलर टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में ‘उत्तरा’ का किरदार निभाया था। वर्षा ने बतौर एक्ट्रेस पहली बॉलीवुड फिल्म 1991 में आई ‘दूध का कर्ज’ की थी। इस मूवी में एक्ट्रेस ने कजरी की भूमिका निभाई थी।
इन फिल्मों में आईं नजर
वर्षा उसगांवकर ने शिकारी, साथी, हनीमून, घर जमाई, तिरंगा, खलनायिका, इंसानियत के देवता, मुकदमा और चेहरा जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन एक्ट्रेस को वो सक्सेस नहीं मिल पाई, जिसे उनके समय की कुछ दूसरी एक्ट्रेसेस ने जमकर भुनाया। वर्षा, अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘हत्या’ में भी देखी गई थीं। बॉलीवुड में ज्यादा सक्सेस ना मिलने के बाद वर्षा ने मार्च, 2000 में मशहूर संगीतकार रविशंकर शर्मा (रवि) के बेटे अजय शर्मा से शादी कर ली। साल 2012 में अजय के निधन के बाद वर्षा पर उनकी ननदों ने जायदाद को कब्जा करने का आरोप लगाया था।
ससुरवालों से रहे पंगे
वहीं, म्यूजिक डायरेक्टर रवि ने अपनी वसीयत में अपना घर अपनी बेटियों के नाम किया था। वर्षा उसगांवकर के ससुर ने तो वसीयत में ये तक कहा था कि उनकी मौत के बाद उनका बेटा और बहू उनके शव को हाथ भी ना लगाए। यही कारण है कि उनके निधन के बाद उनके बंगले को बेटियों को सौंप दिया गया। वर्षा ने 1990 में दूरदर्शन के टीवी शो ‘रानी लक्ष्मीबाई’ में लीड रोल किया था। इसके अलावा वो टीवी सीरिज ‘घर जमाई’ और ‘जमाई राजा’ में भी नजर आ चुकी हैं।