Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Palak Tiwari ने जब अनजान लड़के को इंस्टा पर किया था स्टॉक, इंटरव्यू में बताया मजेदार किस्सा

'द भूतनी' एक्ट्रेस पलक तिवारी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने एक अनजान लड़के को इंस्टा पर स्टॉक किया था। आइए आपको भी बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा?

---विज्ञापन---

बॉलीवुड एक्ट्रेस पलक तिवारी अपनी अपकमिंग मूवी ‘द भूतनी’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस फिलहाल प्रमोशनल इवेंट्स में बिजी हैं। वहीं वो अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। डांस वीडियोज हो और वेकेशन फोटोज को लेकर पलक चर्चाओं में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में सोशल मीडिया स्टॉकिंग के बारे में खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि इंस्टा पर उन्होंने एक अनजान लड़के को स्टॉक किया था। आइए आपको भी बताते हैं पलक ने क्या कुछ कहा?

यह भी पढ़ें: नेहा कक्कड़ का मेलबर्न में आंसुओं वाला ड्रामा फेक? इवेंट प्लानर्स ने किया खुलासा

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस ने रिवील किया किस्सा

जूम को दिए इंटरव्यू में पलक ने स्टॉकिंग वाले मजेदार किस्से को शेयर किया। उन्होंने कहा कि मैंने एक लड़के को देखा और मुझे वो काफी प्यारा लगा। जब भी मुझे कोई अच्छा लगता है तो मैं उस इंसान के बारे में सब कुछ जानना चाहती हूं। वहीं उस लड़के के बारे में मुझे कुछ भी नहीं पता था, यहां तक की नाम भी नहीं पता था। मैंने उसे सिर्फ एक बार ही देखा था और मुझे उसके बारे में और चीजें जाननी थीं।

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस ने क्यों किया लड़के को स्टॉक?

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि फिर मैंने इंस्टा पर एक रैंडम स्टोरी में उस लड़के को फिर से देखा। एक रैंडम पर्सन ने उस लड़के के साथ अपनी स्टोरी पर फोटो लगाई थी, लेकिन उसने टैग नहीं किया था। जिसके बाद मैंने उस रैंडम लड़के की फॉलोइंग लिस्ट स्टॉक की, सिर्फ उस प्यारे लड़के के बारे में जानने के लिए। उसकी फॉलोइंग लिस्ट में तकरीबन 2 हजार फॉलोअर्स थे और मैंने पूरा स्टॉक किया। मैंने तब तक उसे स्टॉक किया जब तक मैंने उस प्यारे लड़के के बारे में पता ना लगा लिया हो। हालांकि पलक ने उसका नाम रिवील नहीं किया। साथ ही पलक ने बताया कि मैंने ये सिर्फ अपने लिए किया था।

---विज्ञापन---

इस मूवी से इंडस्ट्री में रखा कदम

बता दें पलक ने सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में कदम रखा। हालांकि इससे पहले उन्होंने हार्डी संधू के ‘बिजली-बिजली’ गाने में काम किया था। ये काफी पॉपुलर हुआ था। इस गाने के बाद से वो इंडस्ट्री में ‘बिजली गर्ल’ के नाम से मशहूर हो गईं।

यह भी पढ़ें: 23 साल की एक्ट्रेस के घर आई बेबी गर्ल, क्या बिना शादी के तीसरी बार बनीं मां?

---विज्ञापन---
First published on: Apr 30, 2025 08:01 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola