---विज्ञापन---

Rhea Chakraborty: सुशांत सिंह राजपूत की बहन का रिया चक्रवर्ती पर फूटा गुस्सा, बेहद गलत शब्द का किया इस्तेमाल

Rhea Chakraborty: एक्ट्रेस सुशांत सिंह की मौत के साथ ही रिया चक्रवर्ती की जिंदगी में भी कई भूचाल आए हैं। जिस दिन से सुशांत सिंह का केस सामने आया उसी दिन से रिया चक्रवर्ती को ट्रोल किया जाने लगा। जिसके चलते रिया चक्रवर्ती को इंडस्ट्री से दूर रहना पड़ा लेकिन एक बार फिर उन्होंने इसपर […]

Rhea Chakraborty: एक्ट्रेस सुशांत सिंह की मौत के साथ ही रिया चक्रवर्ती की जिंदगी में भी कई भूचाल आए हैं। जिस दिन से सुशांत सिंह का केस सामने आया उसी दिन से रिया चक्रवर्ती को ट्रोल किया जाने लगा। जिसके चलते रिया चक्रवर्ती को इंडस्ट्री से दूर रहना पड़ा लेकिन एक बार फिर उन्होंने इसपर वापसी करने का मन बनाया है। एक बार फिर रिया चक्रवर्ती इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं हालांकि इस बार वे फिल्म नहीं बल्कि टीवी पर आने वाली हैं। अब वह ‘रोडीज सीजन-19’ में जज बनकर अपनी नई पारी की शुरुआत कर रही हैं।

टीवी पर लौट रही हैं रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty)

हाल ही में रिया चक्रवर्ती का शो से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को रिया चक्रवर्ती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पोस्ट किया है। जिस पल से रिया ने इस वीडियो को पोस्ट किया है लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक तरफ लोग उनके सपोर्ट में दिखाई दिए तो दूसरी तरफ उनके ट्रोलर्स एक बार फिर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। लोग जमकर अपना गुस्सा भी निकालते हुए दिखाई दिए हैं।

प्रियंका सिंह ने किया ट्वीट

इस लिस्ट में खुद सुशांत सिंह की बहन भी शामिल हैं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने एक ट्वीट किया है। उन्‍होंने इस ट्वीट में मर्यादाओं की सीमा को लांघने वाले शब्द का इस्तेमाल किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में ‘वेश्‍या’ शब्‍द का इस्‍तेमाल किया है जिसे पढ़ने वाला हर शख्स हैरत में है। हालांकि प्रियंका ने इस ट्वीट में किसी का नाम नहीं लिया है लेकिन रिया चक्रवर्ती के प्रोमो वीडियो के बाद इस ट्वीट से साफ झलक रहा है कि यह उन्ही के लिए लिखा गया है।

किया अभद्र भाषा का प्रयोग

प्रियंका ने अपने ट्वीट में लिखा- ‘तुम क्‍यूं डरोगी? तुम तो वेश्‍या थी, हो और रहोगी! प्रश्‍न ये है कि तुम्‍हारे उपभोक्‍ता कौन हैं? कोई सत्ताधारी ही ये हिम्‍मत दे सकता है।’ प्रियंका सिंह ने इस ट्वीट के अंत में अंग्रेजी में लिखा है, ‘Sushant Singh Rajput केस में हो रही देरी के लिए कौन जिम्‍मेदार है, यह स्‍पष्‍ट है।’ अब प्रियंका सिंह के इस ट्वीट पर लोग दो हिस्सों में बट गए हैं। एक तरफ सुशांत सिंह के फैंस उनके ट्वीट का सपोर्ट कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ लोग प्रियंका की अभद्र भाषा के लिए उन्हें गलत ठहरा रहे हैं।

First published on: Apr 11, 2023 05:29 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.