Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

सुनील शेट्टी के परिवार में छाया मातम, अहान-अथिया ने भावुक पोस्ट में जताया दर्द

सुनील शेट्टी का परिवार बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहा है। दरअसल, उनका पालतू कुत्ता ब्रॉडी अब इस दुनिया में नहीं रहा। ब्रॉडी के निधन से परिवार दुखी है।

---विज्ञापन---

suniel shetty
suniel shetty

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। एक करीबी सदस्य के जाने ने पूरे परिवार को भावुक कर दिया है। एक्टर के बेटे अहान शेट्टी और बेटी अथिया शेट्टी ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर कर फैंस को जानकारी दी है और अपना दुख जाहिर किया है। इन पोस्ट्स ने फैंस को भी भावुक कर दिया है। दरअसल सुनील शेट्टी के पालतू कुत्ते ब्रॉडी का निधन हो गया है। इस वजह से पूरी फैमिली काफी दुखी है।

अहान शेट्टी ने शेयर किया भावुक पोस्ट

अहान शेट्टी ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कुछ पुरानी तस्वीरें लगाकर दिल को छू लेने वाले शब्दों में अपना दुख जाहिर किया। अहान ने लिखा, “सबसे मुश्किल अलविदा… तुम मेरे जीवन के सबसे ट्रांसफॉर्मेटिव सालों में साथ रहे। तुम मेरे लिए एक साथी से कहीं बढ़कर थे, मेरे भाई की तरह, मेरी सेफ प्लेस। तुम्हें अलविदा कहना मेरे लिए अब तक की सबसे कठिन चीजों में से एक है। बहुत याद करूंगा, बहुत प्यार किया गया और बहुत प्यार दिया।”

---विज्ञापन---

सुनील शेट्टी और अथिया शेट्टी ने भी जताया शोक 

अहान के इस इमोशनल पोस्ट को सुनील शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, “ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे मेरे प्यारे बच्चे।” वहीं अथिया शेट्टी ने भी ब्रॉडी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, “मेरे ब्रॉडू, तुम्हारे बिना घर की कल्पना नहीं कर सकती। हमारे बचपन का सबसे अच्छा हिस्सा बनने के लिए शुक्रिया। शांति से आराम करो, मेरे लड्डू राम।”

---विज्ञापन---

 

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Ahan Shetty (@ahan.shetty)

---विज्ञापन---

सुनील शेट्टी वर्क फ्रंट

जहां एक ओर सुनील शेट्टी परिवार के दुख से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वो अपने करियर में भी आगे बढ़ रहे हैं। हाल ही में उन्हें फिल्म ‘केसरी वीर’ में देखा गया, जो 23 मई को रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई है।

यह भी पढ़ें: एल्विश यादव और प्रिंस नरूला के बीच फिर छिड़ी लड़ाई, जानें Rodies XX से जुड़ा पूरा मामला

---विज्ञापन---
First published on: Jun 07, 2025 02:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola