Monday, 2 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

शाहरुख खान की जिंदगी के वो 5 बड़े फैसले, जिन्होंने बनाया उन्हें बॉलीवुड का बादशाह!

Shah Rukh Khan 5 Big Life Decisions: शाहरुख खान लोगों के दिलों और बॉलीवुड का बादशाह कैसे बने? चलिए आज आपको शाहरुख के उन 5 फैसलों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने उन्हें बॉलीवुड का बादशाह बनाया है।

Shah Rukh Khan 5 Big Life Decisions: बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान और उनके फैंस के लिए आज का दिन बहुत ही ज्यादा खास है. दरअसल, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का आज जन्मदिन है. सुपरस्टार आज अपना 61वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर शाहरुख खान लोगों के दिलों और बॉलीवुड का बादशाह कैसे बने हैं. शाहरुख खान को ये मुकाम विरासत में या किसी जादू से नहीं मिला. उनके कुछ अहम फैसलों और जी-तोड़ काम करते रहने की वजह से मिला है. चलिए आज आपको शाहरुख के उन 5 फैसलों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने उन्हें बॉलीवुड का बादशाह बनाया है.

कम उम्र में करियर की शुरुआत

शाहरुख खान उन एक्टर्स में से हैं, जिन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कम उम्र में ही कर दी थी. शाहरुख खान शुरू से ही क्लियर थे कि उन्हें क्या बनना है. इसलिए 24 साल की उम्र में ही टीवी शो ‘फौजी’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वो टीवी शो ‘दिल दरिया’ में भी नजर आए. फिल्मों में आने से पहले टीवी पर अपनी पहचान बनाई.

---विज्ञापन---

रोमांटिक हीरो की छवि बदलना

टीवी के बाद शाहरुख खान ने साल 1992 में आई सुपरहिट फिल्म ‘दीवाना’ से बॉलीवुड में कदम रखा. शाहरुख खान ने 26 साल की उम्र में अपनी हिट फिल्म डिलीवर कर दी थी. इसके बाद उन्होंने कई और रोमांटिक और हिट फिल्में कीं, जिससे वो रोमांटिक हीरो बन गए. लेकिन, इस बीच शाहरुख ने एक बड़ा फैसला लिया और अपने रूटीन से हटकर ‘बाजीगर’ और ‘डर’ जैसी फिल्में कीं, जिसमें उन्होंने हीरो बनने के बजाय ग्रे शेड वाले किरदार निभाने का जोखिम उठाया, जो दर्शकों को भी खूब पसंद आया. इससे उन्होंने अपनी रोमांटिक हीरो की छवि बदल दी.

रोमांस को अपनी ताकत बनाना

ऐसा नहीं है कि ग्रे शेड वाले किरदार निभाने के बाद भी शाहरुख खान ने कभी अपनी रोमांटिक हीरो की पहचान से मुंह नहीं मोड़ा. उन्होंने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘वीर जारा’, ‘परदेस’ और ‘कुछ कुछ होता है’ जैसी फिल्मों से रोमांटिक हीरो की पहचान मजबूत की है.

---विज्ञापन---

प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखना

शाहरुख खान ने खुद को सिर्फ एक्टिंग और फिल्मों तक ही सीमित नहीं रखा. उन्होंने प्रोडक्शन की दुनिया में भी कदम रखा. जिसमें एक बार फेल होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की शुरुआत की. इस प्रोडक्शन हाउस ने बॉलीवुड को कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. जिसमें ‘जवान’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘ओम शांति ओम’, ‘दिलवाले’ और ‘रईस’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

एक्शन फिल्मों के साथ वापसी

शाहरुख खान एक ऐसे एक्टर हैं, जो हमेशा समय की मांग को समझते हैं और खुद को उसी हिसाब से ढाल लेते हैं. शाहरुख खान ने करियर से एक छोटा ब्रेक लिया. इसके बाद उन्होंने ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी एक्शन फिल्मों से शानदार वापसी की. अब जल्द ही उनकी फिल्म ‘किंग’ भी रिलीज होने वाली है.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 02, 2026 12:42 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो