Thursday, 17 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

बॉलीवुड में फ्लॉप रहे ये 5 साउथ स्टार्स, 1 की मूवी को तो हुआ करोड़ों का नुकसान

South Actors Flopped in Bollywood: कई ऐसे साउथ स्टार्स हैं जो बॉलीवुड में फ्लॉप साबित हुए हैं। आज हम आपको 5 स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो बॉलीवुड में फ्लॉप साबित रहे।

South Actors Flopped in Bollywood: साउथ इंडस्ट्री के कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने बॉलीवुड में भी हाथ आजमाया है। इनमें से कुछ तो ऐसे हैं जो बॉलीवुड में भी आकर हिट रहे, तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो स्टार होने के बाद भी बॉलीवुड में आकर फ्लॉप हो गए। विजय देवरकोंडा जो आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं, वो भी इनमें से एक हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर इस लिस्ट में और किस-किस एक्टर का नाम शामिल है?

यह भी पढ़ें: भारत-पाक टेंशन के बीच Samay Raina क्यों हुए इमोशनल? इंस्टा पर शेयर किया पोस्ट

---विज्ञापन---

विजय देवरकोंडा

विजय देवरकोंडा साउथ के सुपरस्टार की लिस्ट में शामिल हैं। बॉलीवुड में उन्होंने फिल्म ‘लाइगर’ से अपना डेब्यू किया। इसमें उनके साथ अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आई थीं। वहीं साल 2022 में आई ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह आकर गिरी थी। 125 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने सिर्फ 60 करोड़ की कमाई की थी।

---विज्ञापन---

राम चरण

राम चरण भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने ‘जंजीर’ मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये भी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई। 60 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने सिर्फ 15 करोड़ का बिजनेस किया था।

---विज्ञापन---

प्रभास

प्रभास भी बॉलीवुड में फ्लॉप ही साबित हुए। साल 2023 में उन्होंने ‘आदि पुरुष’ से अपना डेब्यू किया था। ये बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी। 700 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने सिर्फ 135 करोड़ का ही कलेक्शन किया था।

---विज्ञापन---

राणा दग्गुबाती

राणा दग्गुबाती ने साल 2011 में आई ‘दम मारो दम’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। ये भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। 31 करोड़ में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 43 करोड़ की कमाई की थी। इसमें राणा के साथ-साथ अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, बिपाशा बसु और प्रतीक बब्बर लीड रोल में नजर आए थे।

---विज्ञापन---

सूर्या

सूर्या ने ‘रक्त चरित्र’ मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। साल 2010 में आई ये मूवी फ्लॉप साबित हुई थी। वहीं मूवी के बजट की बात करें तो 19 करोड़ में बनी इस मूवी ने सिर्फ 11.2 करोड़ का बिजनेस किया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Battleground में रजत दलाल पर भड़कीं रुबीना दिलैक, शो में फिर उठा फिटनेस पर सवाल

First published on: May 09, 2025 01:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola