Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

मालदीव में हनीमून मना रहे हैं प्रियंका चोपड़ा के जेठ- जेठानी, सोफी ने शेयर की तस्वीरें

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। पिछले दिनों पीसी जोनस परिवार की शादी में शामिल हुई थी। बिते दिनों सोफी टर्नर ने बॉयफ्रेंड जो जोनस के साथ फ्रांस में शादी की थी, जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हुई। वहीं अब पीसी के जेठ-जेठानी अपने हनीमून मना […]

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। पिछले दिनों पीसी जोनस परिवार की शादी में शामिल हुई थी। बिते दिनों सोफी टर्नर ने बॉयफ्रेंड जो जोनस के साथ फ्रांस में शादी की थी, जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हुई। वहीं अब पीसी के जेठ-जेठानी अपने हनीमून मना रहे है। सोशस मीडिया पर दोनों ने कई तस्वीरें शेयर की हैं। न्यूलीवेड कपल मालदीव में क्वॉलिटी टाइम बिता रहा है।



वायरल हो रही इन तस्वीरों में जो-सोफी समंदर किनारे खूबसूरत नजारों का एंजॉय कर रहे हैं। फोटो में लाइट पिंक कलर की मोनोकनी में सोफी टर्नर स्टनिंग लग रही हैं. सोफी और जो की केमिस्ट्री और बॉन्डिंग फैंस को खूब पसंद आती है। दोनों साथ में परफेक्ट कपल लगते हैं। 
ये जो-सोफी का दूसरा हनीमून है. फर्स्ट वेडिंग के बाद कपल रोमांटिक वेकेशन के लिए कैलि‍फॉर्निया गया था। 


बता दें जो-सोफी ने 1 मई ने सीक्रेट वेडिंग की थी। फिर 30 जून को उन्होंने फ्रांस में करीबी लोगों की मौजदूगी में शादी की। पिछले दिनों कपल ने फ्रांस के Chateau de Torreau किले में शादी की। शादी में सोफी टर्नर ने खूबसूरत व्हाइट गाउन पहना था। रिपोर्ट के मुताबिक, सोफी का वेडिंग गाउन बनाने में 1050 घंटे तक लगे थे।

 डिजिटली डिज़ाइन किये गये इसके पैटर्न में 6.50 लाख टांके लगाये गये थे। स्कर्ट के हर पैनल में 50400 क्रिस्टल बीड्स और इतनी ही व्हाइट बीड्स का इस्तेमाल किया गया था। सोफी ने जो वील यानि पर्दा डाला था, उसकी एम्ब्रोडरी में 48 घंटे का वक़्त लगा था। सोफी वेडिंग गाउन में काफ़ी ख़ूबसूरत दिख रही थीं। सोफी और जो ने दूसरी बार शादी की थी।

First published on: Jul 15, 2019 07:04 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.