---विज्ञापन---

Sonakshi Sinha ने खरीदा नया घर, कीमत इतनी की आपके कईं आलिशान बंगले आ जाएंगे

Sonakshi Sinha New Luxury Apartment: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) किसी न किसी बात को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। कभी उनकी फिल्में तो कभी उनकी लव लाइफ फैंस की अटेंशन को ग्रैब कर लेती है। वहीं, अब एक्ट्रेस अपने नए घर के चलते सुर्खियों में छा गई हैं। हाल ही में सोनाक्षी ने […]

sonakshi sinha,Sonakshi Sinha boyfriend,Sonakshi Sinha new house
Image Credit : Instagram

Sonakshi Sinha New Luxury Apartment: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) किसी न किसी बात को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। कभी उनकी फिल्में तो कभी उनकी लव लाइफ फैंस की अटेंशन को ग्रैब कर लेती है। वहीं, अब एक्ट्रेस अपने नए घर के चलते सुर्खियों में छा गई हैं। हाल ही में सोनाक्षी ने अपने सपनो का नया आशियाना खरीदा है जो बेहद शानदार है। इसके साथ ही इस घर की कीमत भी दंग कर देने वाली है।

सोनाक्षी ने खरीदा नया घर (Sonakshi Sinha New Luxury Apartment)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा ने अब मुंबई के बांद्रा इलाके में समुद्र किनारे एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। बांद्रा वेस्ट में रंग शारदा ऑडिटोरियम के पास 81 ऑरेटे में करीब 4,200 स्कवायर फुट में फैला ये सी-फेसिंग अपार्टमेंट काफी शानदार है। जिसे खरीदने के लिए एक्ट्रेस ने अपनी कमाई से एक मोटी रकम चुकाई है। अगर आप भी इस घर को खरीदने जाएंगे तो आपकी पूरी जेब खाली हो जाएगी और एक आम आदमी की पूरी जिंदगी की कमाई भी इस अपार्टमेंट को खरीदने के लिए काफी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें : क्या बीमार हैं Dharmendra? पत्नी Hema Malini ने बताई सच्चाई , जानें क्या कहा….

घर की कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

बांद्रा के KC रोड पर एक बिल्डिंग की 26 वीं मंजिल का टॉप फ्लोर अब सोनाक्षी के नाम हो गया है। इस अपार्टमेंट का एरिया 2208.77 स्क्वायर फुट में फैला हुआ है। वहीं, बात अगर इसकी कीमत की करें तो आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल, एक्ट्रेस के इस सपनों के घर की कीमत 11 करोड़ बताई जा रही है। यानी उन्होंने 11 करोड़ रुपयों में ये डील क्रैक की है। साथ ही सोनाक्षी ने इसके लिए 55 लाख की स्टांप ड्यूटी की भरपाई की है।

ऐसा है सोनाक्षी का आशियाना (Sonakshi Sinha New Luxury Apartment)

सोनाक्षी के इस नए अपार्टमेंट में 348.43 वर्ग फुट का लॉबी एरिया है। इसके अलावा यहां सर्वेंट टॉयलेट और एयर हैंडलिंग यूनिट के लिए भी काफी स्पेस है। वहीं इस घर के एडिशनल एरिया में 1,653.67 स्क्वायर फुट की लम्बी छत भी शामिल है। वहीं, कार्पेट एरिया भी 4,210.87 स्क्वायर फुट का बताया जा रहा है। अपार्टमेंट में 4 कार पार्किंग की स्पेस है और सबसे खास बात यहां से समंदर का खूबसूरत नजारा भी दिखाई देता है।

First published on: Sep 13, 2023 03:28 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.