Raha Sends B’Day Gift For Taimur: सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान के शहजादे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) मंगलवार यानी 20 दिसंबर 2022 को अपना छठा बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। हाल ही में तैमूर ने अपनी प्री-बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट की थी। इस पार्टी को स्टार वॉर की थीम पर रखा गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तैमूर के बर्थडे को और खास करने के लिए उनकी छोटी बहन राहा कपूर ने उनके लिए एक स्पेशल बर्थडे गिफ्ट भेजा है। इस स्पेशल गिफ्ट को पाकर तैमूर बहुत खुश हैं।
Raha Kapoor ने भेजा ये तोहफा
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की लाडली बेटी राहा कपूर ने अपने बड़े भाई तैमूर को बहुत खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। राहा ने तैमूर को बहुत सारे गिफ्ट भेजे हैं। तैमूर की मामी आलिया भट्ट ने राहा की तरफ से मार्वल सुपरहीरोज के कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स भेजे हैं। इन गिफ्ट्स को पाकर तैमूर बहुत खुश हैं। तैमूर मार्वल सुपरहीरोज के बहुत बड़े फैन हैं।
यहाँ पढ़िए – Moving In With Malaika: शो में अरहान ने मां मलाइका के कपड़ों का उड़ाया मजाक
Raha Kapoor के जन्म पर बेहद खुश थे Taimur Ali
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राहा के जन्म पर तैमूर बहुत खुश हुए थे और उनसे मिलने के लिए बहुत एक्साइटेड भी थे। उम्मीद की जा रही है कि आलिया भट्ट की बेटी और करीना कपूर (Kareena Kapoor) के बेटे जल्द मिलेंगे। किसी ने भी अभी तक रणबीर और आलिया की परी, राहा कपूर (Raha Kapoor) की एक भी फोटो नहीं देखी है।
यहाँ पढ़िए – SRK Gift Suhana: शाहरुख खान ने बेटी सुहाना को दिया ये नायाब तोहफा, फैंस ने लुटाया प्यार
Kareena Kapoor का तैमूर के नाम पोस्ट
करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तैमूर को बर्थडे विश करते हुए उनकी बहुत प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में तैमूर समुद्र की तरफ देखते हुए नजर आ रहे हैं। बाकी दो तस्वीरों में वो बेड पर गाना गाते और मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर शेयर करने के साथ करीना कपूर ने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘क्या आप पृथ्वी के छोर देख सकते हैं ? क्योंकि मैं तुमसे उतना प्यार करती हूं। मेरे बच्चे सपने देखते रहो सन-सेट्स का पीछा करते रहो और खोजते रहो। हमारे बिस्तर पर कूदना अपना खुद का संगीत बनाना, अपने एयर गिटार को गुनगुनाना। और जब तुम अपना खुद का बैंड बनाओगे। तो आप जानते हैं कि कौन सबसे जोर से आपको चीयर कर रहा होगा? जनमदिन मुबारक हो बेटा।
यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें