Friday, 23 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

आखिर क्यों रातों-रात बंद करना पड़ा ये सुपरहिट TV शो, 12 साल पहले Hero ने खोला रात

Why Shaktimaan Suddenly Shut Down: 90 के दशक का पॉपुलर टीवी शो 'शक्तिमान' को 450 सुपरहिट एपिसोड के बाद अचानक बंद कर दिया गया था। चलिए जानते हैं कि आखिर क्यों?

Why Shaktimaan Suddenly Shut Down

Why Shaktimaan Suddenly Shut Down: 90 के दशक का सबसे हिट टीवी शो ‘शक्तिमान’ आज भी लोगों को बखूबी याद होगा। आसान भाषा में कहें तो ‘शक्तिमान’ कई लोगों के बचपन का एक बेहद जरूरी हिस्सा रहा है। बच्चों को गंगाधर और शक्तिमान बन बनाकर एंटरटेन करने वाले मुकेश खन्ना को इससे काफी प्रसिद्धि मिली थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस हिट शो को रातों-रात बंद करना पड़ा था? इस बारे में खुद भारत के सुपरहीरो ‘शक्तिमान,’ यानी मुकेश खन्ना, ने बताया था। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इस हिट शो को अचानक बंद करना क्यों पड़ गया था।

अचानक क्यों बंद हो गया था ‘शक्तिमान’?

आज से 28 साल पहले 13 सितंबर 1997 को टीवी पर टेलीकास्ट हुए ‘शक्तिमान’ को 450 सुपरहिट एपिसोड के बाद अचानक बंद कर दिया गया था। यह घटना आज से 20 साल पहले की है। साल 2013 में मुकेश खन्ना ने बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में शो के अचानक बंद होने पर खुलकर बात की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि जैसे-जैसे शो हिट हो रहा था, उसका बजट बढ़ने लगा था। इसके बाद व्यवस्थाएं खराब होने लगीं। इसके बाद प्रॉडक्शन भी आर्थिक तंगी से जूझने लगा। इसके बाद पूरी टीम चाहकर भी ‘शक्तिमान’ को आगे नहीं खींच पाई। इसी वजह से सुपरहिट होने के बाद भी इस शो को बंद करना पड़ा था।

---विज्ञापन---

क्यों बनाया गया था ‘शक्तिमान’?

इसी इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने ‘शक्तिमान’ की शुरुआत पर भी एक बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि उन्होंने लोगों के दिमाग से महाभारत के भीष्म पितामह के किरदार की छवि को मिटाने के लिए ‘शक्तिमान’ में काम किया था। इस शो के साथ वह अपनी प्लानिंग में काफी हद तक कामयाब रहे। लोग उन्हें भीष्म पितामह की जगह शक्तिमान के रूप में पहचानने लगे।

यह भी पढ़ें: कैंसर से हार गईं Pavitra Rishta फेम एक्ट्रेस, 38 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

---विज्ञापन---

कब बंद हुआ था ‘शक्तिमान’?

बता दें कि साल 1997 में शुरू हुआ ‘शक्तिमान’ 450 एपिसोड पूरे करने के बाद साल 2005 में बंद हो गया था। इस शो का दूरदर्शन पर टेलीकास्ट किया गया था। इस काल्पनिक शो के फैंस की लिस्ट में बच्चों से लेकर बड़ों तक के नाम शामिल हैं।

First published on: Aug 31, 2025 02:07 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो