Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

कैंसर से हार गईं Pavitra Rishta फेम एक्ट्रेस, 38 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Priya Marathe Death: जी-टीवी के हिट सीरियल 'पवित्र रिश्ता' की फेमस एक्ट्रेस प्रिया मराठे अब हमारे बीच नहीं है। उन्होंने 38 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली है।

---विज्ञापन---

Priya Marathe Death

Priya Marathe Death: इंडियन टीवी इंडस्ट्री से आज एक बुरी खबर सामने आई है। यहां पॉपुलर सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ की फेमस एक्ट्रेस प्रिया मराठे का निधन हो गया है। वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रही थी, लेकिन 31 अगस्त 2025 को वह कैंसर के साथ अपनी इस जंग को हार गई और मजह 38 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। प्रिया मराठे टीवी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा चेहरा थीं, जिन्हें आज हमने खो दिया है। उनके निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

कौन थीं प्रिया मराठे?

प्रिया मराठे का जन्म 23 अप्रैल 1987 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने स्कूली शिक्षा और कॉलेज की पढ़ाई मुंबई में ही पूरी की। प्रिया मराठे ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत मराठी सीरियल ‘या सुखानोया’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘चार दिवस सासुचे’ में काम किया। फिर उन्होंने सुपरहिट सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में अंकिता लोखंडे की छोटी बहन वर्षा का किरदार निभाया, जिसने उन्हें घर-घर में पॉपुलर कर दिया। उन्होंने एकता कपूर के सीरियल ‘कसम से’ में विद्या बाली की भूमिका निभाई थी। यहां उन्हें काफी पसंद किया गया।

---विज्ञापन---

प्रिया मराठे के टीवी सीरियल

इसके बाद वह हिट शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘तू तीस में’, ‘भागे रे मन’, और ‘भारत का वीर पुत्र – महाराणा प्रताप’ जैसे शो में दिखाई दीं। इसके अलावा, वह ‘कॉमेडी सर्कस’ के सीजन 1 का हिस्सा रही हैं। इसके अलावा, वह एक बेहतरीन स्टैंड-अप कॉमेडियन भी हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: इस हफ्ते नहीं होगा कोई Eliminate, ये कंटेस्टेंट बना घर का हीरो

---विज्ञापन---

प्रिया मराठे की शादी

प्रिया मराठे ने साल 2012 में एक्टर शांतनु मोघे के साथ शादी के सात फेरे लिए। बता दें कि शांतनु दिग्गज एक्टर श्रीकांत मोघे के बेटे हैं। शांतनु मोघे मराठी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने और अनुभवी एक्टर हैं।

First published on: Aug 31, 2025 12:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola