Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

‘कभी ईद कभी दिवाली’ से सामने आया शहनाज गिल का लुक, इस अंदाज में दिखी एक्ट्रेस

मुंबई। पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से फेमस एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) टीवी के बाद अब जल्द फिल्मी पर्दे पर अपने जलवा बिखरने वाली हैं। सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ से शहनाज बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। शहनाज ने फिल्म के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है। इसी बीच […]

मुंबई। पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से फेमस एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) टीवी के बाद अब जल्द फिल्मी पर्दे पर अपने जलवा बिखरने वाली हैं। सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ से शहनाज बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। शहनाज ने फिल्म के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है। इसी बीच अब सलमान खान की फिल्म में शहनाज गिल का लुक सामने आया है।

सोशल मीडिया पर ये काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शहनाज गिल अपनी वैनिटी वैन से उतरती हुई नजर आ रही हैं। शहनाज गिल साड़ी में हैं।उन्होंने बालों में गजरे लगाए हुए हैं। शहनाज का लुक देखकर फैंस अभी से ही काफी एक्साइटेड हो गए हैं। वीडियो देख एक यूजर ने लिखा, ”वाह शहनाज को इस लुक में देखकर काफी खुशी हो रही है, कितनी प्यारी लग रही है ये”।

एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”शहनाज का बॉलीवुड डेब्यू सो एक्साइटेड फॉर दिस”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”शहनाज तुम अपनी मेहनत से आगे जाओगी…वाह आपका लुक कमाल का है”। आपको बता दें कि सलमान खान ने शहनाज को कभी ईद कभी दीवाली में काम करने के लिए संपर्क किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में शहनाज आयुष शर्मा के अपोजिट दिखाई देंगी।

 

 

First published on: May 16, 2022 01:24 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.