---विज्ञापन---

Shahnaaz Gill से क्यों न होगा योगा? खुद बताई वजह जिसे जान आप रह जाएंगे हैरान!

Shahnaaz Gill About Yoga: सलमान खान (Salman Khan) के फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ (Bigg Boss 13) से पॉपुलर हुई शहनाज गिल (Shahnaaz Gill ) ने बेशक ट्रॉफी अपने नाम न की हो लेकिन पहचान जरूर पा ली। एक्ट्रेस का क्यूट लुक सभी को इतना पसंद आया कि वो घर-घर फेमस हो गईं। इसके […]

Shahnaaz Gill, Shahnaaz Gill Looks, Bollywood
Image Credit: Instagram

Shahnaaz Gill About Yoga: सलमान खान (Salman Khan) के फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ (Bigg Boss 13) से पॉपुलर हुई शहनाज गिल (Shahnaaz Gill ) ने बेशक ट्रॉफी अपने नाम न की हो लेकिन पहचान जरूर पा ली। एक्ट्रेस का क्यूट लुक सभी को इतना पसंद आया कि वो घर-घर फेमस हो गईं। इसके बाद एक्ट्रेस को एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट मिलने लगे और वो सफलता की सीढ़ी चढ़ती चली गईं। अब जल्द ही वो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ के प्रमोशन में बिजी हैं।

इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। कभी अपने बढ़े हुए वजन की वजह से सुर्खियों में रहीं शहनाज का बॉडी ट्रांसफॉरमेशन देख सभी हैरान रह गए हैं। लेकिन एक्ट्रेस ने ये बताकर सभी को हैरान कर दिया है कि, वह योग नहीं कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: बिकिनी पहनने के लिए क्यों राजी हो गए थे Naseeruddin Shah? अनिल शर्मा का बड़ा खुलासा

शहनाज ने बताई सच्चाई  (Shahnaaz Gill About Yoga)

शहनाज गिल की अपकमिंग फिल्म ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। एक्ट्रेस इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। बीते सालों में बढ़े हुए वजन की वजह से ट्रोल हुईं। लेकिन अब एक्ट्रेस को देखकर नहीं लगता कि वो कभी इतनी मोटी हुआ करती थीं।

एक्ट्रेस ने शहनाज गिल के साथ देसी वाइब्स शो में खुद बताया था कि, शिल्पा शेट्टी ने उन्हें योग करने के लिए प्रेरित किया था, जिससे उन्हें अपने आपको स्लिम फिट करने में मदद मिली। हालांकि शहनाज ने ये खुलासा किया कि वो अब योग नहीं कर सकतीं, इसके लिए डॉक्टर ने उन्हें मना किया है।

क्यों नहीं योग कर सकती शहनाज?   (Shahnaaz Gill About Yoga)

एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने खुद इस बात का खुलासा किया कि, वो योग नहीं कर सकती हैं। शहनाज ने कहा, “मुझे वास्तव में नजर लग गई है, अब योगा नहीं करती पाती, डॉक्टर ने मना कर दिया। दरअसल एक्ट्रेस हलासन योग मुद्रा कर रही थीं, जिसमें पैर सिर के ऊपर तक जाते हैं।

इस पोज को वो अपने दादा-दादी को करके दिखा रही थीं। ऐसे में एक्ट्रेस वीडियो कॉल कर बिस्तर पर योग का पोज कर दिखा रही थीं तभी उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई। ऐसे में डॉक्टर ने उन्हें योग न करने की सलाह दी।

शिल्पा शेट्टी ने दी राय  (Shahnaaz Gill About Yoga)

फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी योग गुरु के नाम से भी जानी जाती हैं। शो शहनाज गिल के साथ देसी वाइब्स में शिल्पा ने शहनाज को योग करने की सलाह देते हुए कहा कि वो योग करें लेकिन सावधानी के साथ। शिल्पा ने शहनाज को सलाह दी कि, “आराम आराम से करो और सही तकनीक का उपयोग होना बहुत जरूरी है।”

First published on: Sep 30, 2023 12:08 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.