Wednesday, 16 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के सामने डटी ‘किंग’, शाहरुख खान ने पोस्टपोन की अफवाहों पर लगाया ब्रेक; कहा- ‘पहले तो बाप ही आएगा’

Shah Rukh Khan King Release Date: शाहरुख खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' के पोस्टपोन होने की खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. एक्टर ने कन्फर्म किया कि 'एवेंजर्स' से क्लैश के बावजूद फिल्म 24 दिसंबर को ही रिलीज होगी.

shah rukh khan king vs avengers doomsday
shah rukh khan king vs avengers doomsday

Shah Rukh Khan King Release Date: बॉलीवुड के ‘किंग’ शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किंग’ (King) को लेकर बीते कुछ दिनों से पोस्टपोन होने की अफवाहें जोरों पर थीं. कयास लगाए जा रहे थे कि दिसंबर में आ रही ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ (Avengers: Doomsday) जैसी बड़ी हॉलीवुड फिल्मों के खौफ से मेकर्स रिलीज डेट टाल सकते हैं. लेकिन अब खुद SRK ने सोशल मीडिया पर आकर इन सभी अफवाहों की धज्जियां उड़ा दी हैं. अपने सिग्नेचर स्वैग में शाहरुख ने साफ कर दिया है कि फिल्म तय समय पर ही थिएटर्स में तहलका मचाएगी.

अफवाहों पर ब्रेक और रिलीज काउंटडाउन

सोशल मीडिया पर ‘Ask SRK’ सेशन के दौरान फैंस ने जब रिलीज डेट टलने पर सवाल पूछा, तो शाहरुख ने साफ किया कि फिल्म पोस्टपोन नहीं हो रही है. एक्टर ने बताया कि सिनेमाघरों में ‘किंग’ के आने में अब बस 100 दिन बचे हैं और फैंस को इंतजार का फल बहुत मीठा मिलने वाला है.

---विज्ञापन---

’24 दिसंबर से पहले सब आएगा’

सेशन में एक फैन ने जब उनसे ट्रेलर की डिमांड करते हुए कहा कि 3 साल से थिएटर्स में आपकी फिल्म नहीं देखी, तो शाहरुख ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “अब पिक्चर ही देखो ना! तरसा नहीं रहा हूं, एक अच्छी फिल्म बना रहा हूँ. 24 दिसंबर से पहले सब आ जाएगा.”

‘पहले तो बाप ही आएगा बेटा’

सेशन का सबसे मजेदार पल तब आया जब एक फैन ने पूछा कि उनका छोटा बेटा अबराम पहले ‘किंग’ देखेगा या ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’. इस पर किंग खान ने अपने क्लासिक अंदाज में रिप्लाई किया, “पहले तो बाप ही आएगा बेटा.” यानी हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों से पहले अबराम अपनी पापा की फिल्म ही देखेंगे.

---विज्ञापन---

डायरेक्टर सिड आनंद की मेहनत की तारीफ

पोस्टर और टीजर में हो रही देरी पर शाहरुख ने डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद का बचाव करते हुए कहा कि सिड बेचारे पूरी मेहनत कर रहे हैं. थोड़ा समय इसलिए लिया जा रहा है ताकि बेस्ट कंटेंट डिलीवर किया जा सके और फैंस ‘किंग’ देखकर प्राउड फील कर सकें.

स्टारकास्ट और ग्रैंड क्रिसमस रिलीज

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन नजर आने वाले हैं. बड़े पर्दे पर ‘एवेंजर्स’ से टकराने को तैयार यह मेगा-बजट फिल्म क्रिसमस 2026 से ठीक पहले 24 दिसंबर को रिलीज होगी.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 15, 2026 08:30 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola