---विज्ञापन---

Sanjay Kapoor Birthday: मिस यूनिवर्स संग लड़ाया इश्क, एनआरआई के साथ शादी, दिलचस्प है कहानी

Sanjay Kapoor Birthday: बॉलीवुड के स्टार संजय कपूर (Sanjay Kapoor) ने फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा ही दिया अब वो ओटीटी पर भी गदर मचा रहे हैं। हालांकि एक्टर ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ में कई अप एंड डाउन देखे, लेकिन फिर भी आगे बढ़ते रहे। वहीं उनके भाई अनिल कपूर सफलता की बुलंदियों […]

Sanjay Kapoor Birthday, Sanjay Kapoor, Bollywood News
Image Credit: Google

Sanjay Kapoor Birthday: बॉलीवुड के स्टार संजय कपूर (Sanjay Kapoor) ने फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा ही दिया अब वो ओटीटी पर भी गदर मचा रहे हैं। हालांकि एक्टर ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ में कई अप एंड डाउन देखे, लेकिन फिर भी आगे बढ़ते रहे। वहीं उनके भाई अनिल कपूर सफलता की बुलंदियों पर हैं। अपने भाई जैसा स्टारडम न मिल पाने के बावजूद भी संजय ने दर्शकों का दिल जीता और एक खास जगह बनाई। संजय कपुर के सुष्मिता सेन संग अफेयर की खबरें भी खूब जोरों पर थी, लेकिन एनआरआई महीप कपुर संग शादी कर उन्होंने अपना घर बसा लिया। आज संजय कपूर का जन्मदिन है, ऐसे में हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कम ही लोगों को पता है।

यह भी पढ़ें: उर्फी जावेद ने ये क्या कर डाला ? इस अतरंगी आउटफिट से मचा दिया है बवाल

पहली ही फिल्म हुई हिट  (Sanjay Kapoor Birthday)

संजय कपूर की एक्टिंग से कोई भी अंजान नहीं है। एक्टर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘प्रेम’ से की थी। उनके साथ तब्बु थी जो फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई, जो हिट साबित हुई। इस फिल्म की सफलता ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया, और उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। एक्टर की अगली फिल्म ‘राजा’ थी, जिसमें माधुरी दीक्षित ने उनके साथ स्क्रीन शेयर की। दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद आई और फिल्म हिट साबित हुई। फिल्मी खानदान से ताल्लुक रखने वाले एक्टर के फिल्मी करियर को देखकर लोगों को लग रहा था, कि वो ऊंचाइयों को छुएंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

नेगेटिव रोल से एक बार फिर छा गए संजय कपूर

दो हिट फिल्में देने के बाद संजय कपूर की सफल फिल्मों पर ब्रेक सा लग गया। एक्टर ने लगातार कई सारी फ्लॉप फिल्में दी, लेकिन एक बार फिर उनके सितारे चमके और साल 2002 में ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ में संजय कपूर ने नेगेटिव किरदार निभाया और जिसमें उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया। इसके बाद वो एक बार फिर दर्शकों के बीच छा गए।

अफेयर की खबरों ने ला दिया चर्चा में

संजय कपूर का फिल्मी करियर बेशक कुछ खास न रहा हो, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर वो चर्चा में रहे। एक्टर का दो फेमस एक्ट्रेसस के साथ नाम जुड़ चुका है। कम ही लोगों को पता होगा कि, संजय का नाम तब्बू और दूसरी थीं सुष्मिता सेन के साथ जुड़ा। हालांकि कभी भी इन लोगों ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की।

एनआरआई संग की शादी

अफेयर की खबरों के बीच संजय कपूर ने एनआरआई महीप संधू संग शादी कर ली। महीप पंजाबी परिवार से संबंध रखती हैं जो एक मॉडल थीं। दोनों ने साल 2002 में शादी कर ली, जिसके बाद अफेयर की खबरों पर विराम लग गया। अब ये दोनों दो बच्चों के पेरेंट्स हैं।

साइड रोल में भी आए नजर  (Sanjay Kapoor Birthday)

अपने फिल्मी करियर में हिट फिल्में कम और फ्लॉप फिल्में देने वाले संजय कपूर ने साइड रोल भी किए हैं। उनकी हिट फिल्में प्रेम और राजा थी तो फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट कुछ लंबी थी। बात उन फिल्मों की करें जिसमें उन्होंने साइड रोल किए थे तो वो हैं, ‘कल हो न हो’, ‘एलओसी कारगिल’।

First published on: Oct 17, 2023 05:00 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.