Saturday, 31 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘शूटआउट एट वडाला’ और ‘काबिल’ के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में गई जान

Sanjay Gupta Death: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस फिल्ममेकर संजय गुप्ता का निधन हो गया है. उन्होंने अपनी आखिरी सांस 57 साल की उम्र में ली.

Sanjay Gupta Death: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है. यहां इंडस्ट्री के फेमस फिल्ममेकर संजय गुप्ता का निधन हो गया है. ‘शूटआउट एट वडाला’ और ‘काबिल’ जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले डायरेक्टर संजय गुप्ता ने 30 अक्टूबर, 2026 को आखिरी सांस ली. संजय गुप्ता अभी सिर्फ 57 साल के ही थे. खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, संजय गुप्ता अपने बाथरूम में गिर गए थे. हालांकि, अभी तक उनकी मौत का कारण सामने नहीं आया है. संजय गुप्ता के निधन की खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि और सैड पोस्ट का तांता लग गया है.

मौत की वजह?

संजय गुप्ता ने मेनस्ट्रीम हिंदी सिनेमा पर एक गहरी छाप छोड़ी है. उनकी क्राइम ड्रामा, अर्बन थ्रिलर और स्टाइलिश एक्शन फिल्मों ने सिनेमाघरों में धमाल मचाया है. उन्होंने इंडस्ट्री में एक डायरेक्टर, स्क्रीनराइटर और प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है. उनकी मौत की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके फैंस को भी हिला कर रख दिया है. हालांकि, अभी तक उनके परिवार और करीबी लोगों की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है और न ही उनकी मौत की कोई वजह सामने आई है.

---विज्ञापन---

शब्द नहीं मिल रहे…

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने संजय गुप्ता के निधन पर दुख व्यक्त किया और श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘शब्द नहीं मिल रहे… यकीन ही नहीं हो रहा कि निर्देशक संजय गुप्ता अब हमारे बीच नहीं रहे… कुछ दिन पहले ही उनके घर पर आयोजित ‘माता की चौकी’ में उनसे मुलाकात हुई थी… यह सच में दिल तोड़ने वाला है और इस बात को स्वीकार करना बहुत मुश्किल है… उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं… ओम शांति.’

हर दिन मिस करूंगा भाई…

संजय गुप्ता के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए केआरके उर्फ कमाल खान ने भी एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने संजय गुप्ता को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘RIP संजय भाई. मुझे यकीन नहीं हो रहा कि आप चले गए. हम लगभग हर दूसरे दिन फिल्मों और बॉलीवुड के बारे में बात करते थे. आपको हर चीज के बारे में बहुत पता था. मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं संजय और मैं तुम्हें हर दिन मिस करूंगा भाई.’

First published on: Oct 31, 2026 11:59 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो