Saturday, 31 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: 6 छक्कों से कैंसर की जंग तक… अब बड़ पर्दे पर उतरेगी युवराज सिंह का कहानी?

Entertainment News Live: पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की बायोपिक पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. आज टीवी के पॉपुलर एक्टर अर्जुन बिजलानी का जन्मदिन है.

Entertainment News Live: पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की बायोपिक पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. दरअसल, अब जल्द ही बड़े पर्दे पर युवराज सिंह का पूरा सफर दिखाया जाएगा. इसमें एक ओवर में 6 छक्के मारने से लेकर अपने करियर के पीक पर जानलेवा बीमारी से लड़ाई और मैदान में वापसी तक शामिल होगी. हाल ही में मिड-डे के साथ एक इंटरव्यू में युवराज सिंह ने खुद अपनी आने वाली बायोपिक को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है. इसके साथ ही उन्होंने पिता बनने की खुशी भी जाहिर की है.

कैंसर से लड़ाई

डेली हेल्थ ड्रिंक के लॉन्च में युवराज ने कैंसर से अपनी लड़ाई के बारे में बताते हुए कहा, ‘मैं ऐसा इंसान रहा हूं जिसकी हेल्थ मेरे करियर के शुरुआती दिनों में ऊपर-नीचे होती रही. मेरे लिए, हेल्थ ही पैसा है. बहुत से लोग इस बीमारी से डरते हैं. एक समय था जब मैं भी इस पर बात नहीं करना चाहता था, क्योंकि मुझे पता था कि अगर मैंने ऐसा किया, तो शायद मेरा क्रिकेट खत्म हो जाएगा. लोग सोचेंगे, ‘इस आदमी को कैंसर है; यह क्रिकेट नहीं खेल सकता.’ मेरा मानना है कि मेरे सफर ने कई लोगों को मुश्किलों से उबरने के लिए प्रेरित किया है. अपने अनुभव दूसरों के साथ शेयर करना जरूरी है, और आपको दोस्तों और परिवार वालों से इस बारे में बात करने की जरूरत है कि आप किस दौर से गुजर रहे हैं, क्योंकि मेंटल हेल्थ हमारी जिंदगी का एक बहुत जरूरी हिस्सा है.’

---विज्ञापन---

कब आएगी युवराज की बायोपिक?

युवराज ने साल 2024 में भूषण कुमार और रवि भागचंदका के साथ अपनी बायोपिक अनाउंस की थी. इसको लेकर उन्होंने एक अपडेट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा, ‘इसे लिखे हुए अब 6 महीने हो गए हैं, और उम्मीद है कि 9-12 महीनों में स्क्रिप्ट तैयार हो जाएगी. अगर मेरी टीम अपना काम समय पर करती है, तो हम अगले साल शूटिंग शुरू कर देंगे.’

‘उड़ता तीर’ की 8वें दिन की कमाई

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की नई कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.85 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 33.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 50.03 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.

First published on: Oct 31, 2026 01:17 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो