---विज्ञापन---

सलमान खान ने कल ही तनहाई का किया था जिक्र, आज घर में दी इस मेहमान ने दस्तक, जिसे देख कर फूल गए हर किसी के हाथ-पांव

Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के अपार्टमेंट में एक बिन बुलाया मेहमान सभी लोगों के हाथ-पांव फुला दिए हैं.

Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों बार-बार अलग-अलग कारणों से सुर्खियों में छाए हुए हैं. पिछले दिनों उनका एक इंटरव्यू में कई खबरों की हेडलाइन बना था. वहीं, बीते दिन उनका एक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने तनहाई का जिक्र किया. अब सलमान खान अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट में आए एक बिन बुलाए मेहमान की वजह से चर्चाओं का केंद्र बने हुए हैं. सलमान के अपार्टमेंट में आए इस मेहमान को देखकर सभी लोगों के हाथ-पांव फूलने लगे. चलिए आपको पूरा माजरा समझाते हैं.

गैलेक्सी अपार्टमेंट से निकला सांप

दरअसल, मुंबई में स्थित सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में सोमवार को एक सांप निकला आया. इस सांप को देखने के बाद अपार्टमेंट में रहने वाले सभी लोगों को परेशान हो गए और डर की वजह से अफरा-तफरी मचने लगी. हालांकि, सभी समय पर स्नेक रेस्क्यू टीम को इसकी सूचना दी गई. जिसके बाद रेस्क्यू टीम की मदद करने के लिए सरकारी अधिकारी भी अपार्टमेंट पहुंचे. रेस्क्यू टीम ने उस सांप को सावधानीपूर्वक बचाया और अधिकारियों को सौंप दिया.

---विज्ञापन---

गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में पहुंची रेक्स्यू टीम

जानकारी के अनुसार, मुंबई के गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में सोमवार को एक सांप निकला, जिसे पकड़ने के लिए एक रेस्क्यू टीम पहुंची. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सांप पकड़ने वाला व्यक्ति मौके पर मौजूद होकर सांप को संभालते हुए निकाल रहा है. उस व्यक्ति ने सावधानी के साथ उस सांप को पकड़ा और उसे अधिकारियों को सौंप दिया है. इस दौरान मौके पर सरकारी अधिकारी भी अपार्टमेंट में मौजूद रहे.

---विज्ञापन---

सलमान के फैंस हुए परेशान

बताया जा रहा है कि जहां सलमान और उनका परिवार रहता हैं. सांप उसी अपार्टमेंट के नीचे सांप निकला था. जिसे पकड़ने वाले ने बड़ी कुशलता से अपने हाथों से पकड़ लिया. जिस तरह से सांप को पकड़ा गया, उससे पता चलता है कि वह जहरीला नहीं है. इस खबर के सामने आने के बाद से सलमान खान के फैंस परेशान हो गए हैं.

---विज्ञापन---
First published on: May 18, 2026 11:40 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.